एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, देखें कटऑफ, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

SSC GD Constable Result 2026 Download pdf : एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2026 Download
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट घोषित

SSC GD Constable Result 2026 Download pdf : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आयोग ने SSC GD Constable Result 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम और रोल नंबर कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, इस लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कुल 1,97,000 से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और वे भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड लिंक-

https://ssc.gov.in/

1.97 लाख से अधिक युवाओं ने पास की लिखित परीक्षा

एसएससी द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट के अनुसार, 1.97 लाख से अधिक पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अर्हता अंक और कट-ऑफ अंक प्राप्त कर परीक्षा क्रैक की है। पास होने वाले अभ्यर्थियों में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP), एआर (AR) और एसएसएफ (SSF) में चयन के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल SSF कटऑफ मार्क्स -

जनरल- 146.17817

EWS- 144.20658

एससी- 140.95414

एसटी- 135.03155

ESM- 100.52099

ओबीसी- 145.55766

अगले चरण में होगा PET/PST फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी 1.97 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे महत्वपूर्ण चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा।

शारीरिक परीक्षण की तैयारी: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना समय गंवाए दौड़ और शारीरिक मापदंडों की तैयारी शुरू कर दें।

एडमिट कार्ड: नोडल फोर्स और एसएससी जल्द ही फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की तारीखों का ऐलान करेगी और अभ्यर्थियों के कॉल लेटर/एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम (पीएसटी)

लंबाई

पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.

महिला उम्मीदवार - 157 सेमी.

सीना- पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Physical Test)

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें और 'Constable-GD' सेक्शन चुनें।

3. 'SSC GD Constable Result 2026 List of Candidates Qualified for PET/PST' वाले लिंक पर क्लिक करें।

4. आपके सामने एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी।

5. अभ्यर्थी Ctrl+F (शॉर्टकट की) का उपयोग करके अपना नाम या रोल नंबर डालकर रिजल्ट सर्च कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक