SSC GD Constable Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले जान लीजिए अगला पड़ाव SSC GD Constable Result 2025 Live check Result cutoff here on ssc gov in - career news
Hindi NewsकरियरSSC GD Constable Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले जान लीजिए अगला पड़ाव

SSC GD Constable Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले जान लीजिए अगला पड़ाव

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है। परीक्षार्थियों को PET और मेडिकल टेस्ट की तैयारी में भी जुट जाना चाहिए।

SSC GD Constable Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले जान लीजिए अगला पड़ाव

SSC GD Constable Result 2025 Live check Result cutoff here on ssc gov in

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sun, 15 Jun 2025 09:39 PM
हमें फॉलो करें

SSC GD Constable Result 2025 Live: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित करने जा रहा है। यह परीक्षा देशभर में 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, परीक्षार्थी इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। SSC GD Constable Result 2025 के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

15 Jun 2025, 09:39:52 PM IST

SSC GD Constable Result 2025 Live: रिजल्ट आने के बाद क्या है अगला पड़ाव

SSC GD Constable Result 2025 Live: कम्पूटर आधारित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें PET (Physical Efficiency Test) और PST (Physical Standard Test) शामिल हैं। PET के तहत उम्मीदवारों की दौड़ क्षमता जांची जाएगी, जिसमें पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग दूरी तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। वहीं PST के अंतर्गत उम्मीदवारों की लंबाई, वजन और पुरुषों के लिए छाती की माप भी ली जाएगी। इसके अलावा सभी चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा।

13 Jun 2025, 08:58:57 PM IST

SSC GD Constable Result 2025 Live: ऐसे देखें रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।

Result पर क्लिक करें।

Constable (GD) पेज पर क्लिक करें।

पीडीएफ डाउनलोड करें और परिणाम देखें।

13 Jun 2025, 08:36:08 PM IST

SSC GD Constable Result 2025 Live: अंग्रेजी-हिंदी के साथ-साथ 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

SSC GD Constable Result 2025 Live: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं जैसे- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में भी किया गया।

13 Jun 2025, 07:47:42 PM IST

SSC GD Constable Result 2025 Live: इन विभागों में होगी भर्तियां

SSC GD Constable Result 2025 Live: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल के लिए असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भर्ती की जाएगी।

13 Jun 2025, 07:37:47 PM IST

SSC GD Constable Result 2025 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2025 LIVE: SSC GD 2025 रिजल्ट का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। आयोग रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित करेगा। फरवरी 2025 में आयोजित इस ऑनलाइन परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रोल नंबर और चयन स्थिति देख सकेंगे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।