SSC GD Constable Exam date OUT : एसएससी जीडी परीक्षा तिथि घोषित, आज से स्लॉट बुकिंग, हुआ बड़ा बदलाव

Apr 11, 2026 02:19 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SSC GD Constable Exam date OUT : एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि का ऐलान कर दिया है। जीडी कांस्टेबल के 25487 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 के अंत तक आयोजित की जाएगी।

SSC GD Constable Exam date OUT : एसएससी जीडी परीक्षा तिथि घोषित, आज से स्लॉट बुकिंग, हुआ बड़ा बदलाव

SSC GD Constable Exam date OUT : एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि का ऐलान कर दिया है। जीडी कांस्टेबल के 25487 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 के अंत तक आयोजित की जाएगी। पहले यह 23 फरवरी 2026 से होनी थी। लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। जीडी कांस्टबेल के 25487 पदों पर भर्ती के लिए करीब 49 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।आपको बता दें कि आयोग ने फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में नोटिस जारी कर स्पष्ट किया था कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। साथ ही इस परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, यानी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शिफ्ट स्वयं नहीं चुन सकेंगे।

आज से करें एग्जाम वीक स्लॉट बुकिंग, हुआ बड़ा बदलाव

एसएससी ने अपनी स्लॉट बुकिंग सुविधा में अहम बदलाव किया है। पहले जहां स्लॉट बुकिंग के तहत अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का शहर, एग्जाम डेट व शिफ्ट चुनने की सुविधा दी जा रही थी, अब अभ्यर्थी केवल एग्जाम के सप्ताह का चयन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विशेष सुरक्षा बल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन चार सप्ताह में होगा।

एसएससी ने नोटिस में कहा, 'परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई सुविधा दी जा रही है। अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का सप्ताह चुनने का मौका मिलेगा। यानी हर उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा सप्ताह का चयन कर सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और वहां जाकर अपनी पसंद के परीक्षा सप्ताह को चुनना होगा। परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार हैं-

  • पहला सप्ताह 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक चलेगा।
  • दूसरा सप्ताह 4 मई 2026 से 9 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • तीसरा सप्ताह 18 मई 2026 से 23 मई 2026 तक निर्धारित है।
  • चौथा और अंतिम सप्ताह 25 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

आज से करें वीक की स्लॉट बुकिंग

उम्मीदवारों को इन सभी सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम से भरनी होगी। इस सुविधा के लिए पोर्टल 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट उनसे छूट न जाए।

जीडी कांस्टेबल की एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड कब आएंगे

परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 2 से 3 दिन पहले जारी होंगे।

कहां कितने पद

रिक्त पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे अधिक 14,595 पद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हैं, जिनमें 13,135 पद पुरुषों,1,460 पद महिलाओं के लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल में 616 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 5,490 पद, सशस्त्र सीमा बल में 1,764 पद (सभी पुरुषों के लिए) पर भर्ती होगी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 1,293 पद, और असम राइफल्स में 1,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में भी 23 पद जारी किए गए हैं, जो सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।

कहां कितनी वैकेंसी

उत्तर प्रदेश (पुरुष)

बीएसएफ- 43

सीआईएसएफ- 1084

सीआरपीएफ - 487

एसएसबी- 146

आईटीबीपी- 90

असम राइफल्स- 128

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

बिहार (पुरुष)

बीएसएफ- 23

सीआईएसएफ- 565

सीआरपीएफ - 253

एसएसबी- 76

आईटीबीपी- 48

असम राइफल्स - 67

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

कांस्टेबल/राइफल मैन, कुल पद : 25,487 (अनारक्षित-11102)

(सुरक्षा बलों के अनुसार रिक्तियों का विवरण)

-बीएसएफ, पद : 616

(पुरुष : 524, महिला : 92)

-सीआईएसएफ, पद : 14595

(पुरुष : 13135, महिला : 1460)

-सीआरपीएफ, पद : 5490

(पुरुष : 5366, महिला : 124)

-एसएसबी, पद : 1764

(पुरुष : 1764, महिला : 00)

-आईटीबीपी, पद : 1293

(पुरुष : 1099, महिला : 194)

-असम राइफल्स, पद : 1706

(पुरुष : 1556, महिला : 150)

-एसएसएफ, पद : 23 (पुरुष : 23, महिला : 00)

चयन प्रक्रिया

- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

- परीक्षा में जनरल सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/ हिंदी से 20-20 प्रश्न होंगे।

- परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब होने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

- प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

- दौड़ (पुरुष) : 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। उन्हें सात मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

- दौड़ (महिला) : साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर और लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।