Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc gd constable 2026 application correction window rescheduled dates january update
SSC GD 2026: फॉर्म सुधार का मौका फिर खुला, तारीख बदली, उम्मीदवारों को बड़ी राहत

SSC GD 2026: फॉर्म सुधार का मौका फिर खुला, तारीख बदली, उम्मीदवारों को बड़ी राहत

संक्षेप:

ssc gd constable 2026: एसएससी जीडी 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने राहत भरी खबर दी है। आवेदन में सुधार का मौका एक बार फिर नई तारीखों के साथ दिया गया है।

Jan 09, 2026 09:55 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ssc gd constable 2026: सरकारी वर्दी पहनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए जनवरी की शुरुआत राहत और उम्मीद लेकर आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो को दोबारा खोलने का ऐलान किया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जिनसे आवेदन के दौरान कोई छोटी-बड़ी गलती रह गई थी। आयोग का यह कदम सीधे तौर पर अभ्यर्थियों की सुविधा और पारदर्शिता से जुड़ा माना जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ssc gd 2026: फॉर्म करेक्शन विंडो की नई तारीखें

कर्मचारी चयन आयोग ने अपने ताजा नोटिस में साफ किया है कि कांस्टेबल (जीडी) - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो की तारीखों को दोबारा तय किया गया है । अब यह विंडो 10 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 (रात 11 बजे तक) खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे और निर्धारित सुधार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी कर पाएंगे।

ssc gd constable 2026: किन उम्मीदवारों के लिए अहम है यह मौका

हर साल जीडी भर्ती में लाखों आवेदन आते हैं और कई बार उम्मीदवारों से नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य विवरण में गलती हो जाती है। ऐसी स्थिति में फॉर्म करेक्शन विंडो आखिरी सहारा होती है। आयोग द्वारा तारीखों को दोबारा निर्धारित करने से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश पहले सुधार नहीं कर पाए थे या जिन्हें अतिरिक्त समय की जरूरत थी।

ssc gd constable 2026: क्या-क्या बदला जा सकता है आवेदन में

हालांकि आयोग ने अपने नोटिस में विस्तार से यह नहीं बताया है कि किन-किन कॉलम में बदलाव की अनुमति होगी, लेकिन आम तौर पर जीडी भर्ती में सीमित जानकारियों में ही सुधार की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लॉगिन के बाद उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखें और केवल उन्हीं जानकारियों में बदलाव करें, जिनकी अनुमति दी गई हो।

ssc gd constable 2026: बाकी शर्तें रहेंगी पहले जैसी

आयोग ने यह भी साफ किया है कि SSC GD 2026 भर्ती से जुड़ी बाकी सभी शर्तें और नियम पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ही लागू रहेंगे । यानी परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल आवेदन सुधार से जुड़ी समय-सीमा में संशोधन किया गया है।

ssc gd constable 2026: उम्मीदवारों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

फॉर्म करेक्शन के दौरान जल्दबाजी से बचना बेहद जरूरी है।

  • लॉगिन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
  • बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा अच्छे से जांचें
  • भुगतान सफल होने की पुष्टि जरूर करें
  • अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते सुधार कर लें

ध्यान देने वाली बात यह है कि एक छोटी-सी गलती भी आगे चलकर परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया में परेशानी का कारण बन सकती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।