SSC GD Exam 2026: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 27 मई को होगा पेपर

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में अचानक बदलाव किया है। जो परीक्षा पहले 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, उसे अब एक दिन पहले यानी 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

SSC GD Exam 2026: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 27 मई को होगा पेपर

SSC GD Constable Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में एक महत्वपूर्ण और अचानक बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो परीक्षा पहले 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, उसे अब एक दिन पहले यानी 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शेड्यूल में यह आंशिक संशोधन सार्वजनिक छुट्टियों के कैलेंडर में हुए बदलाव के कारण करना पड़ा है।

क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख?

दरअसल, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक कार्यालय नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के तहत सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है। सरकारी छुट्टियों के इस नए बदलाव को देखते हुए एसएससी मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 28 मई की परीक्षा को एक दिन पहले 27 मई शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

यह बदलाव सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPFs), प्रिसिंपल सेक्रेटेरिएट फोर्स (SSF) में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2026 देने वाले सभी संबंधित उम्मीदवारों पर लागू होगा। गौरतलब है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा चक्र की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और यह परीक्षाएं 30 मई 2026 को समाप्त होंगी।

2-3 दिन पहले जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के भ्रम या अव्यवस्था को रोकने के लिए आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तिथि वाले नए हॉल टिकट जल्द ही जारी किए जाएंगे। भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार:"27 मई 2026 को निर्धारित की गई परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।" आयोग ने परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस नए टाइमलाइन को गंभीरता से नोट कर लें और इसी के अनुसार अपने सफर की योजना बनाएं।

अफवाहों से बचें, केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर करें भरोसा

परीक्षा में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, इसलिए सरकारी अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अनौपचारिक या भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी है। आयोग ने चेतावनी दी है कि छात्र किसी भी थर्ड-पार्टी सोर्स या अनवेरीफाइड फॉरवर्ड मैसेज पर भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़े रीयल-टाइम अपडेट्स, शिफ्ट टाइमिंग और सेंटर एलोकेशन की सही जानकारी के लिए केवल एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को ही रेगुलर रूप से चेक करते रहें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।