Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc exam schedule 2026 cgl tier 2 mts havaldar gd constable exam dates admit card update
SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, CGL Tier-2 से लेकर GD कांस्टेबल तक; जनवरी-फरवरी में होंगी बड़ी परीक्षाएं

SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, CGL Tier-2 से लेकर GD कांस्टेबल तक; जनवरी-फरवरी में होंगी बड़ी परीक्षाएं

संक्षेप:

SSC ने CGL Tier-II, MTS, हवलदार और GD कांस्टेबल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। जनवरी-फरवरी 2026 में परीक्षाएं होंगी। 

Jan 02, 2026 09:08 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ssc exam schedule 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए नया साल बड़ी खबर लेकर आया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एक साथ कई अहम भर्तियों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनवरी और फरवरी 2026 में होने वाली इन परीक्षाओं से अभ्यर्थियों की तैयारी की दिशा अब पूरी तरह साफ हो गई है। CGL टियर-II, MTS, हवलदार और GD कांस्टेबल जैसी परीक्षाओं की तारीखों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है।

ssc exam schedule 2026 : SSC ने जारी किया आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2 जनवरी को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। इसमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 – Tier II, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार, CAPFs और SSF में GD कांस्टेबल, और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा शामिल हैं।

ssc exam schedule 2026 : 18 जनवरी से शुरू होगा CGL Tier-II Exam

SSC CGL 2025 Tier-II परीक्षा की शुरुआत 18 जनवरी 2026 से होगी। पहले दिन Paper-I के तहत Section-IV (Skill Test – DEST) आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और टाइपिंग दक्षता को परखेगी।

ssc exam schedule 2026 : 19 जनवरी को होंगे मुख्य पेपर और सांख्यिकी

CGL Tier-II का दूसरा दिन यानी 19 जनवरी 2026 बेहद अहम रहेगा। इस दिन Paper-I के तीन सेक्शन आवंटित होंगे। इसमें गणितीय क्षमता, तर्क और सामान्य बुद्धि, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा शामिल हैं। इसी दिन पेपर-II (Statistics) की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

ssc exam schedule 2026 : MTS और हवलदार परीक्षा फरवरी में होगी शुरू

SSC के अनुसार एमटीएस (Non-Technical) और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025 की शुरुआत 4 फरवरी 2026 से की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदकों को 15 जनवरी 2026 से सेल्फ-स्लॉटिंग की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा स्लॉट चुन सकें।

ssc exam schedule 2026 : जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख भी तय

सीआरपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026 की परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि एसएससी ने इसे फिलहाल अस्थायी बताया है। इस परीक्षा के लिए सेल्फ-स्लॉटिंग की तारीख बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

ssc exam schedule 2026 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के एडमिट कार्ड जारी

इसी बीच एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला परीक्षा 2025 के शेष आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। आवेदक अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ssc exam schedule 2026 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी सलाह

एसएससी ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट, सेल्फ-स्लॉटिंग, एडमिट कार्ड या शेड्यूल में बदलाव की सूचना वहीं जारी की जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;