Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC Exam Calendar 2026-27 released at ssc.gov.in, check complete recruitment exam schedule here
SSC Exam Calendar 2026: एसएससी सत्र 2026-27 की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी, सीजीएल के लिए आवेदन अप्रैल में

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी सत्र 2026-27 की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी, सीजीएल के लिए आवेदन अप्रैल में

संक्षेप:

SSC Calendar 2026: एसएससी ने भर्ती 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी के अनुसार अधिकतर भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू होगी और विभन्नि चरणों में 2027 तक चलेगी।

Jan 12, 2026 07:00 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
share Share
Follow Us on

SSC Calendar 2026: एसएससी ने भर्ती 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में सीजीएल, सीएचएसएल, जूनियर इंजीनियर, एमटीएस, स्टेनोग्राफर, सब-इंस्पेक्टर, जीडी कांस्टेबल समेत अन्य प्रमुख परीक्षाओं के नोटिफिकेशन माह, आवेदन प्रक्रिया और संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएससी के अनुसार अधिकतर भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू होगी और विभन्नि चरणों में 2027 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी परीक्षा कैलेंडर टेंटेटिव है।

प्रशासनिक या लॉजस्टिकिल कारणों से इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

एसएससी ने यह भी कहा कि प्रत्येक भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसमें योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, रक्तियिों की संख्या और श्रेणीवार आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। गौर हो कि इन परीक्षाओं में प्रत्येक साल यूपी के बाद बिहार के आठ से 10 लाख छात्र आवेदन करते हैं। इसकी वे पूरी तैयारी करते हैं।

सीजीएल/जूनियर इंजीनियर परीक्षा

अधिसूचना : मार्च में

आवेदन : अप्रैल तक

परीक्षा : मई से जून के बीच

सेलेक्शन पोस्ट फेज-14

अधिसूचना : मार्च में

परीक्षा : मई से जुलाई के बीच

सीएचएसएल

अधिसूचना : अप्रैल में

आवेदन : मई में

परीक्षा : जुलाई से सितंबर के बीच

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी और संयुक्त हिंदी अनुवादक

अधिसूचना : अप्रैल में

परीक्षा : अगस्त से सितंबर के बीच

जेएसए, एलडीसी ग्रेड एलडीसीई, एसएसए

अधिसूचना : मार्च में

आवेदन : अप्रैल तक

परीक्षा : मई में

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।