SSC Delhi Police Result, Cut Off : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, क्या रही कटऑफ
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 6543 अभ्यर्थियों को आगे के चरण के लिए बुलाया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में सफल 6543 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग के अनुसार परीक्षा कई चरणों में होने के कारण अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण किया गया और उसी के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। ओपन श्रेणी में 2033 महिला और 3376 पुरुष अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। वहीं भूतपूर्व सैनिक वर्ग से 501 पुरुष उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। विभागीय कोटे में 213 महिला और 420 पुरुष अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
क्या रही कटऑफ
पुरुष सामान्य वर्ग का कटऑफ 79.21 अंक रहा। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 78.50, ओबीसी के लिए 77.42, एससी के लिए 70.95 और एसटी वर्ग के लिए 67.24 अंक निर्धारित किए गए। महिला सामान्य वर्ग का कटऑफ 70.57 अंक रहा।
आयोग ने बताया कि एनसीसी प्रमाणपत्र और आरआरयू डिग्री या डिप्लोमा धारकों को बोनस अंक अगले चरण में प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद दिए जाएंगे। संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक अभ्यर्थी का परिणाम रोका गया है, जबकि कथित कदाचार के आरोप में 60 उम्मीदवारों के परिणाम संसाधित नहीं किए गए। इसके अलावा आठ अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर उन्हें डिबार भी कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


