Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC Delhi Police Driver Admit Card 2025 OUT at ssc.gov.in, here pdf download direct link SSC delhi police recruitments
Delhi Police Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 ssc.gov.in पर जारी, Direct Link

Delhi Police Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 ssc.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

SSC Delhi Police Driver Admit Card 2025 Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 15, 2025 11:41 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC Delhi Police Driver Admit Card 2025 Download Pdf: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (पासवर्ड) डालकर लॉग इन करना पड़ेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 737 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025 को होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

SSC Delhi Police Driver Admit Card 2025 Direct Link

चयन प्रक्रिया -

कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (10वीं लेवल का), शारीरिक दक्षता परीक्षा व मापतौल परीक्षा, डीवी, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल एग्जाम । लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटा जाएगा।

फिजिकल टेस्ट -

पुरुष - 7 मिनट में 1600 मीटर दौड़, साढ़े 12 फीट लंबी कूद, साढ़े 3 फीट ऊंची कूद। फिजिकल टेस्ट व ट्रेड महज क्वालिफाइंग होंगे। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों से बनेगी।

कद काठी-

पुरुष - 170 सेमी कम से कम लंबाई हो, सीना 81 - 85 सेमी। 4 सेमी का फुलाव जरूरी।

महिलाएं - 157 सेमी कम से कम लंबाई हो।

Delhi Police Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।