SSC Delhi Police Constable Cut off : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल CBT कट ऑफ ने चौंकाया, जनरल व ओबीसी समान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC Delhi Police Constable Cut off : 66,076 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल 7201 रिक्तियों का लगभग 9.18 गुना है। चयनितों में 43,841 पुरुष और 22,235 महिलाएं हैं। इस भर्ती परीक्षा में 27,25,888 ने आवेदन किया था।

SSC Delhi Police Constable Cut off

SSC Delhi Police Constable Cut off : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा-2025 की सीबीटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (पीई एवं एमटी) तथा दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची घोषित कर दी है। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन कर परिणाम तैयार किया है। 66,076 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल 7201 रिक्तियों का लगभग 9.18 गुना है। चयनितों में 43,841 पुरुष और 22,235 महिलाएं हैं। इस भर्ती परीक्षा में 27,25,888 ने आवेदन किया था।

कटऑफ ने चौंकाया

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में कटऑफ ने चौंका दिया है। पुरुष वर्ग में सामान्य और ओबीसी की कटऑफ बराबर रही है। ईडब्ल्यूएस की कटऑफ थोड़ी नीचे रही है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ

यूआर (UR - सामान्य): 70.05

ओबीसी (OBC): 70.05

ईडब्ल्यूएस (EWS): 68.54

एससी (SC): 62.83

एसटी (ST): 60.08

महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ

यूआर (UR - सामान्य): 63.52

ओबीसी (OBC): 63.05

ईडब्ल्यूएस (EWS): 61.55

एससी (SC): 54.60

एसटी (ST): 49.06

फिजिकल टेस्ट के नियम

पुरुष - 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद

महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के नियम

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी

सेलेक्शन की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा (सीबीटी) में प्राप्तांकों से ही बनेगी। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा।

लिखित परीक्षा में बराबर अंक आए तो टाइ ब्रेकर का इस आधार पर होगा फैसला

- सबसे पहले परीक्षा के पार्ट ए के मार्क्स देखे जाएंगे।

- फिर पार्ट बी के मार्क्स देखें जाएंगे।

- डेट ऑफ बर्थ देखी जाएगी । अधिक उम्र वाले को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

- एल्फाबेट ऑर्डर देखा जाएगा।

सैलरी

चयनितों को लेवल-3 (21700- 69100 रुपये) का वेतनमान मिलेगा।

एनसीसी वालों को एक्स्ट्रा मार्क्स

जिन अभ्यर्थियों के एनसीसी सी सर्टिफिकेट होगा, उन्हें 5 फीसदी मार्क्स, एनसीसी बी सर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी और एनसीसी ए सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी मार्क्स अतिरिक्त मिलेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।