
Delhi Police Constable Answer Key 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2025 ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड
Delhi Police Constable Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा 2025 की ‘प्रोविशनल आंसर-की’ और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
Delhi Police Constable Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा 2025 की ‘प्रोविशनल आंसर-की’ और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और समय
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आंसर-की लिंक 13 जनवरी 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी केवल 16 जनवरी 2026 (शाम 6:00 बजे) तक ही अपनी आंसर-की देख सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद पोर्टल से लिंक हटा दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी रिस्पांस शीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती पेश कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आयोग फाइनल आंसर-की में सुधार करेगा। हालांकि, निर्धारित समय सीमा (16 जनवरी) के बाद किसी भी माध्यम (डाक या ईमेल) से भेजी गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Answer Key' टैब पर क्लिक करें।
3. "दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) 2024-25 आंसर-की" वाले लिंक का चयन करें।
4. अपना रोल नंबर और पासवर्ड (जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखी है) दर्ज करके लॉग इन करें।
5. आपकी रिस्पांस शीट और आधिकारिक उत्तर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
6. इसे भविष्य के लिए पीडीएफ के रूप में सेव करें या प्रिंट निकाल लें।
अगला चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें चयन के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के जरिए हजारों रिक्त पदों को भरा जाना है।





