
SSC Delhi Head constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, अभी करें अप्लाई
Delhi Head constable Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल 20 अक्टूबर 2025 को एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के 509 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
Delhi Head constable Vacancy 2025 Apply Online: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल 20 अक्टूबर 2025 को एसएससी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल के 509 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि कल है इसलिए अगर आप ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म नहीं भरा है तो फौरन अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि कल 20 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक ओपन की जाएगी। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभावित है।
शैक्षणिक योग्यता-
आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।
30 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग।
आयु सीमा-
वे उम्मीदवार जो एसएससी सीपीओ पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी कैटेगरी के लिए तीन साल तक, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए पांच साल तक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क-
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखी गई है। जबकि महिलाएं, एससी/एसटी, PWBD, और पूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस नहीं है।
SSC Delhi Head constable Recruitment 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें-
स्टेप 1- आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा और "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2- जिसके बाद आप "SSC Delhi Head constable 2025 registration" लिंक पर पहुंचेंगे।
स्टेप 3- पहली बार रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें या रजिस्टर होने पर "लॉगिन" पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब योग्यता, आयु, पता और अन्य जानकारी के संबंध में डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5- सभी भरे गए डिटेल्स को चेक करें और वेरिफाई करें, और फिर फॉर्म को पूरा करने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अगले चरण में, आकार की आवश्यकताओं के अनुसार अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 7- "अंतिम सबमिट" पर क्लिक करने के बाद, लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।





