Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CPO SI Answer Key 2025 OUT at ssc.gov.in For Paper-1, Download Response Sheet PDF Here
SSC CPO SI Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की CPO SI आंसर-की 2025, ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति

SSC CPO SI Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की CPO SI आंसर-की 2025, ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति

संक्षेप:

SSC CPO Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण (Paper-I) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

Dec 24, 2025 09:30 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC Delhi Police CAPF SI Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण (Paper-I) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

दिसंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

एसएससी सीपीओ एसआई पेपर-1 की परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए परीक्षा के कुछ ही दिनों बाद आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं।

आपत्ति दर्ज करने का समय

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 24 दिसंबर 2025 (शाम 6:00 बजे) से शुरू हो चुकी है और यह 27 दिसंबर 2025 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।

शुल्क-

प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या किसी भी ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

SSC Delhi Police CAPF SI Answer Key 2025 Direct Link

SSC Delhi Police CAPF SI 2025: दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई भर्ती के पेपर-1 आंसर-की 2025 कैसे चेक करें ?

1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'SSC CPO SI Paper I Answer Key 2025' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करें।

4. लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रश्न पत्र, रिस्पांस शीट और आंसर-की ओपन हो जाएगी।

5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रिस्पांस शीट का प्रिंटआउट समय रहते ले लें, क्योंकि आपत्ति विंडो बंद होने के बाद यह लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। इसके बाद आयोग किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर आंसर-की उपलब्ध नहीं कराएगा।

इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और परिणाम का इंतजार है, जो आपत्तियों पर विचार करने के बाद घोषित किए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;