Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CPO Final Result changed capf si delhi police si final result download cutoff check here
SSC CPO : दिल्ली पुलिस CAPF SI रिजल्ट बदला, पहले चयनित 12 का नाम हटा, 76 नए अभ्यर्थी शामिल

SSC CPO : दिल्ली पुलिस CAPF SI रिजल्ट बदला, पहले चयनित 12 का नाम हटा, 76 नए अभ्यर्थी शामिल

संक्षेप:

SSC CPO Final Result : एसएससी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीएएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित हुई सीपीओ 2024 परीक्षा का संशोधित फाइनल रिजल्ट जारी किया है।

Nov 27, 2025 12:33 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीएएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित हुई सीपीओ 2024 परीक्षा का संशोधित फाइनल रिजल्ट जारी किया है। एसएससी ने अंतिम परिणाम की व्यापक समीक्षा के बाद संशोधित परिणाम बुधवार को जारी किया। आयोग का कहना है कि 20 अक्टूबर को जारी हुए फाइनल रिजल्ट पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जो सामान्य से कहीं अधिक थीं। इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए नोडल फोर्स बीएसएफ के साथ मिलकर पूरे परिणाम की फिर जांच की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समीक्षा के दौरान अभिलेख सत्यापन, डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई), रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (आरएमई) से जुड़े डेटा में विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद आयोग ने सभी त्रुटियों को ठीक करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया है। एसएससी ने साफ किया है कि 5105 अभ्यर्थियों के आवंटन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनके परिणाम मूल रूप से घोषित स्थिति के अनुसार ही मान्य रहेंगे। 76 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें मूल परिणाम में कोई आवंटन नहीं मिला था, लेकिन संशोधित परिणाम में इन्हें आवंटन दिया गया है।

12 अभ्यर्थी मूल परिणाम में आवंटित थे, लेकिन पुनः जांच में मिला कि ये परीक्षा अधिसूचना में दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते। इसलिए संशोधित परिणाम में इन्हें आवंटित नहीं किया गया है। 178 अभ्यर्थियों के पहले दिए गए आवंटन या स्थिति में संशोधित परिणाम में परिवर्तन किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

कैटेगरी- पद का नाम

A - दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर

B पद- सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब इंस्पेक्टर

C - औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब इंस्पेक्टर

D - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब इंस्पेक्टर

E- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब इंस्पेक्टर

F - सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब इंस्पेक्टर

एसएससी ने एसआई भर्ती 2024 के लिए आठ से 28 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे और 27 से 29 जून 2024 तक पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई थी। पांच जुलाई को उत्तरकुंजी जारी हुई और दो सितंबर 2024 को पहले चरण का परिणाम घोषित किया गया। इस भर्ती में 4187 पदों के लिए देशभर से 734157 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।