SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का रिजल्ट जारी, कट-ऑफ का भी ऐलान; यहां करें चेक
SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कट-ऑफ जारी हो चुकी है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी-वाइज मार्क्स और अगली PET/PST प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

ssc cpo 2025 26 paper 1 result out: दिल्ली पुलिस या CAPF में सब-इंस्पेक्टर (SI) की शानदार वर्दी पहनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों की जरूरी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आधिकारिक तौर पर SSC CPO 2025-26 पेपर-I का रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही उन तमाम उम्मीदवारों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, जिन्होंने अपनी दिन-रात की नींदें कुर्बान करके इस परीक्षा की तैयारी की थी। अब यह साफ हो गया है कि कौन से उम्मीदवार अगले पड़ाव की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।
9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच हुआ था पेपर 1
आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CPO 2025 पेपर 1 का आयोजन 9 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर 2025 के बीच देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर करवाया था। इस परीक्षा में लाखों की तादाद में उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत और मेहनत को आजमाया था। परीक्षा कई अलग-अलग शिफ्टों में ली गई थी, जिसकी वजह से पेपर का लेवल कहीं आसान तो कहीं थोड़ा मुश्किल था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कमीशन ने रिजल्ट तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन का तरीका अपनाया है, ताकि किसी भी शिफ्ट के बच्चे के साथ नाइंसाफी न हो।
महिला उम्मीदवारों के कट-ऑफ क्या
अगर हम लिस्ट-I में शामिल महिला उम्मीदवारों के कट-ऑफ की बात करें तो जनरल यानी अनारक्षित (UR) कैटेगरी की लड़कियों के लिए कट-ऑफ 128.01610 मार्क्स रहा है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिला उम्मीदवारों के लिए यह आंकड़ा 124.22057 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 126.55856 मार्क्स तय किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) की लड़कियों के लिए कट-ऑफ 100.91972 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 95.19641 मार्क्स रहा है।
पुरुष उम्मीदवारों का क्या रही कट-ऑफ
लिस्ट-II के मुताबिक, पुरुष उम्मीदवारों में जनरल (UR) कैटेगरी का कट-ऑफ 119.47517 मार्क्स गया है। अगर हम ओबीसी (OBC) कैटेगरी के लड़कों की बात करें, तो उनका कट-ऑफ 115.02519 और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी का 114.60115 मार्क्स रहा है। इसके साथ ही, एससी (SC) कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 88.95164 और एसटी (ST) कैटेगरी के लिए 89.06234 मार्क्स निर्धारित किया गया है। वहीं, एक्स-सर्विसमैन (ESM) कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ महज़ 40.00000 मार्क्स पर आकर रुका है।
दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंटल पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्या रही कट-ऑफ
जो पुरुष उम्मीदवार पहले से ही दिल्ली पुलिस के महकमे का हिस्सा हैं और डिपार्टमेंटल कोटे (लिस्ट-III) के जरिए इस परीक्षा में बैठे थे, उनके लिए कट-ऑफ का गणित थोड़ा अलग रहा है। इस खास कैटेगरी में जनरल (UR) का कट-ऑफ 127.92622 मार्क्स रहा है। ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए यह 116.64021 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 120.78203 मार्क्स तय किया गया है। इसके अलावा एससी (SC) के लिए 101.67331 और एसटी (ST) के लिए 94.89506 मार्क्स पर कट-ऑफ लिस्ट तैयार की गई है।
परीक्षा पास करने के लिए जरूरी थे ये न्यूनतम अंक
गौरतलब है कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कट-ऑफ पार करने से ही बात बन जाती है, SSC की अपनी कुछ सख्त गाइडलाइंस भी हैं। कमीशन के नियमों के मुताबिक, पेपर 1 को कम से कम पास करने के लिए हर कैटेगरी का एक मिनिमम पासिंग क्राइटेरिया पहले से ही फिक्स था। उदाहरण के तौर पर, जनरल (UR) कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 30% (यानी 60 मार्क्स) लाने ही थे। वहीं, OBC और EWS के उम्मीदवारों के लिए ये क्राइटेरिया 25% (50 मार्क्स) रखा गया था। इसके अलावा SC, ST और बाकी सभी कैटेगरीज के लिए पास होने के लिए कम से कम 20% (यानी 40 मार्क्स) लाना अनिवार्य था।
समझिए नॉर्मलाइजेशन और एनसीसी बोनस मार्क्स का अहम रोल
इस बार के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन के साथ-साथ एनसीसी (NCC) सर्टिफिकेट होल्डर्स को मिले बोनस मार्क्स ने भी बड़ा खेल किया है। जिन उम्मीदवारों के पास NCC का 'A', 'B', या 'C' सर्टिफिकेट था, उन्हें नियम के मुताबिक बोनस अंक दिए गए हैं, जिससे उनके कुल स्कोर में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। हालांकि, कमीशन ने साफ कर दिया है कि इन एनसीसी सर्टिफिकेट्स की असली जांच आने वाले वक्त में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बड़ी बारीकी से की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऐसे चेक करें रिजल्ट
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है और आप दुविधा में हैं, तो आपको बस अपने मोबाइल या लैपटॉप पर SSC की नई और अपडेटेड वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाना है। वहां 'Results' वाले सेक्शन में क्लिक करते ही आपको 'SSC CPO Result 2025-26' की पीडीएफ फाइल मिल जाएगी। उस पीडीएफ को डाउनलोड करके आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं और अपना क्वालिफाइंग स्टेटस बड़े ही आराम से देख सकते हैं। रही बात फाइनल आंसर की और हर एक कैंडिडेट के अपने पर्सनल मार्क्स की, तो वो भी कमीशन द्वारा कुछ ही दिनों में वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
अब शुरू होगा PET और PST का असल इम्तिहान
जिन भी अभ्यर्थियों ने इस कट-ऑफ लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है... आपको यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि आपका असली सफर और इम्तिहान तो अब शुरू होने जा रहा है। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के बेहद मुश्किल दौर से गुजरना होगा। इस फिजिकल टेस्ट को CAPF की देखरेख में कंडक्ट कराया जाएगा। इसका पूरा टाइम-टेबल और शेड्यूल बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाएगा। तो अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो किताबों के साथ-साथ अब ग्राउंड पर भी पसीना बहाना शुरू कर दीजिए क्योंकि यहां असल इम्तिहान शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


