Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc constable gd recruitment 2025 25487 vacancies capf ssf assam rifles online form direct link eligibility details
SSC Constable GD Recruitment 2025 : शुरू हुई 25,400+ पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल बनने का न चूकें मौका

SSC Constable GD Recruitment 2025 : शुरू हुई 25,400+ पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल बनने का न चूकें मौका

संक्षेप:

SSC Constable GD Recruitment 2025 : SSC ने Constable GD भर्ती 2025-26 के लिए 25487 पदों पर आवेदन शुरू किए। 1-31 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरे जाएंगे। योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया यहां जानें।

Dec 01, 2025 08:59 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC Constable GD Recruitment 2025 : केंद्रीय सुरक्षा बलों में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जबरदस्त खबर आई है। Staff Selection Commission (SSC) ने Constable (GD) 2025-26 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें CAPF, Assam Rifles और Secretariat Security Force (SSF) में नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और पूरा फॉर्म 31 दिसंबर 2025 रात 11:00 बजे तक भरा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कमिशन के नोटिस के अनुसार, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 (रात 11 बजे) तय की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन का मौका उम्मीदवारों को 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच संभावित है।

परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच

आयोग ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस परीक्षा में पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा अधिक होगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नोटिफिकेशन में फॉर्म भरने से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सभी जानकारी विस्तार से जारी की गई है।

CISF और CRPF समेत कुल 25,487 पदों पद रिक्तियां

इस बार कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें पुरुषों के लिए 23,467 और महिलाओं के लिए 2,020 सीटें निर्धारित हैं। CISF में सबसे ज़्यादा 14,595 पद उपलब्ध हैं, जबकि CRPF में 5,490, Assam Rifles में 1,706 और ITBP में 1,293 रिक्तियाँ निकली हैं। इसके अलावा BSF में 616, SSB में 1,764 और SSF में 23 पद शामिल हैं। इनमें 10% पद पूर्व-सैनिकों के लिए आरक्षित रहेंगे। SSF को छोड़कर अन्य सभी बलों में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर रिक्तियाँ आवंटित होंगी।

यहां जानें योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक शर्तें

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और 1 जनवरी 2026 तक 10वीं/मैट्रिक पास होना ज़रूरी है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और नियमानुसार अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगी।

क्या है चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल टेस्ट (DME/RME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। CBE में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के दो अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

शुरुआती पगार 21,700 से 69,100 तक

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही जवानों को भत्ते, चिकित्सा सुविधाएँ, आवास, राशन और अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे। यह नौकरी न सिर्फ स्थिर आय का माध्यम है, बल्कि वर्दी में देश सेवा करने का अवसर भी प्रदान करती है।

क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर नया वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें। पहले के पोर्टल (ssc.nic.in) की प्रोफाइल यहां मान्य नहीं होगी, इसलिए नए सिरे से पंजीकरण करना ज़रूरी है। लॉगिन के बाद SSC Constable GD 2026 फॉर्म खुलेगा, जहाँ व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और लाइव फोटोग्राफी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सिग्नेचर JPEG फॉर्मेट (10-20 KB) में अपलोड किया जाएगा। अंत में शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

अप्लाई के लिए यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।