Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CHSL Vacancy 2025: SSC CHSL Vacancies post wise details cbi ib ldc jsa chsl recruitment download pdf
SSC CHSL Vacancy : JE व CGL के बाद सीएचएसएल की पोस्ट वाइज वैकेंसी जारी, CBI व IB समेत 3131 पदों पर होगी भर्ती

SSC CHSL Vacancy : JE व CGL के बाद सीएचएसएल की पोस्ट वाइज वैकेंसी जारी, CBI व IB समेत 3131 पदों पर होगी भर्ती

संक्षेप:

SSC CHSL Vacancy 2025: एसएससी ने एमटीएस, सीजीएल, जेई और जेएचटी भर्तियों के बाद सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत होने वाली विभागवार वैकेंसी की डिटेल्स जारी कर दी है। कुल 3131 पदों पर भर्ती होगी। ssc.gov.in पर जाकर डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी चेक कर सकते हैं।

Aug 06, 2025 11:17 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC CHSL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एमटीएस, सीजीएल, जेई और जेएचटी के बाद सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 3131 पदों पर भर्ती के लिए संभावित वैकेंसी की डिटेल्स जारी कर दी है। एसएससी सीएचएसएल भर्ती के अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 18 जुलाई 2025 तक लिए गए थे। वैकेंसी की डिटेल्स में देखा जा सकता है कि रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में जमकर भर्तियां निकाली गई हैं। एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 टियर I परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक किया जाएगा। वहीं, टियर I में सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर II परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस विभाग में कितनी वैकेंसी, देखें प्रमुख पदों का ब्योरा

सीएटी - 32 पद

आंतरिक सुरक्षा विभाग, खुफिया ब्यूरो - 316

रक्षा विभाग, कैंटीन स्टोर विभाग (सीएसडी) - 295

दूरसंचार विभाग- 62

रक्षा विभाग, सशस्त्र सेना मुख्यालय - 196

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) - 121

रक्षा विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 392

चुनाव आयोग 28

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (प्रशासन III) +- 57

वित्त मंत्रालय, महालेखा नियंत्रक - 233

पर्यटन मंत्रालय - 20

दूरसंचार विभाग, सीजीसीए (संचार लेखा महानियंत्रक) - 63

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय मामले- 61

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय - 101

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय - 94

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार विभाग - 61

रक्षा विभाग, रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) - 321

संस्कृति मंत्रालय - 39

ये भी पढ़ें:सीजीएल के बाद एक और बड़ी एसएससी भर्ती की पोस्ट वाइज डिटेल्स जारी

चयन प्रक्रिया-

सबसे पहले टियर- । (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) एग्जाम होगा। इसमें पास अभ्यर्थियों को टियर- II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। टियर- । के पेपर में 4 भाग होंगे जिनमें प्रत्येक में विभिन्न विषयों के 25 प्रश्न होंगे।

सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस वाले होंगे। विषयों में इंग्लिश लैंग्वेंज, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस शामिल हैं। परीक्षा में प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए 0.50 अंकों के नेगेटिव मार्किंग के साथ ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे।

टियर -1 पेपर लिखने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। टियर-1 में पास अभ्यर्थियों को टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा। टियर-2 में दो सेशन होंगे जिसमें पहला सेशन लिखित परीक्षा का और दूसरा स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (पद के अनुसार )।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।