Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CHSL like facility possible in other SSC recruitments as well exam city on 3 November
SSC CHSL : अन्य एसएससी भर्तियों में भी सीएचएसएल जैसी सुविधा संभव, जानें एग्जाम सिटी कब आएगी

SSC CHSL : अन्य एसएससी भर्तियों में भी सीएचएसएल जैसी सुविधा संभव, जानें एग्जाम सिटी कब आएगी

संक्षेप:

एसएससी ने सीएचएसएल परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुनने की सुविधा दी है। एग्जाम सिटी डिटेल्स 3 नवंबर को जारी होगी।

Oct 24, 2025 06:03 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुनने की सुविधा दी है। यह सुविधा आयोग के कैंडिडेट पोर्टल पर लाइव है और 28 अक्टूबर की रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीएचएसएल परीक्षा 12 नवंबर से प्रस्तावित है। जिस शहर में परीक्षा होनी है उसकी जानकारी तीन नवंबर से आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। प्रवेशपत्र परीक्षा की तिथि से तीन-चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभ्यर्थी को ओटीपी वेरीफिकेशन के साथ ‘वैलीडेट एंड सबमिट’ करना होगा। आवेदन के समय दिए गए तीन पसंदीदा शहरों में उपलब्ध स्लॉट दिखाई देंगे। जिस शहर में स्लॉट उपलब्ध होगा, वहां हरे रंग का ‘सेलेक्ट’ बटन सक्रिय रहेगा। चयन करने के बाद अभ्यर्थी को ओटीपी के माध्यम से पुष्टि करनी होगी। यदि किसी तिथि या शहर में स्लॉट उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी अन्य शहर या तिथि का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:एसएससी सीएचएसल स्लॉट बुकिंग शुरू, जानें 5 नियम

अन्य परीक्षाओं में भी हो सकता है लागू

अब तक एसएससी की सभी परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र और तिथि आयोग की ओर से ही तय की जाती थी। लेकिन अब पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से सीएचएसएल-2025 में यह नई व्यवस्था लागू की गई है। फिलहाल इसे एक बार के प्रयोग के रूप में लागू किया गया है, पर आयोग भविष्य में अन्य परीक्षाओं में भी इसे अपनाने पर विचार करेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।