SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: टियर-1 की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CHSL 2025-26 टियर-1 की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिस्पॉन्स शीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: टियर-1 की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद काम की बात सामने आई है। अगर आपने भी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल ( SSC CHSL) परीक्षा दी थी, तो अब आपकी धड़कनें थोड़ी नॉर्मल हो सकती हैं। काफी लंबे इंतजार और तरह-तरह के कयासों के बीच, SSC ने आखिरकार CHSL 2025-26 टियर-1 एग्जाम की फाइनल आंसर-की ऑफिशियली आउट कर दी है। इसके साथ ही एक और अच्छी बात यह है कि कैंडिडेट्स के मार्क्स और उनकी रिस्पॉन्स शीट भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

आपको याद दिला दें कि इस परीक्षा का टियर-1 रिजल्ट पहले ही 27 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया गया था। रिजल्ट आने के बाद से ही हर कैंडिडेट के मन में यह सवाल था कि आखिर उसके कितने सवाल सही हुए और कहां चूक हो गई। कई बार नॉर्मलाइजेशन के बाद नंबरों के खेल को समझना मुश्किल हो जाता है। इसी उलझन को हमेशा के लिए दूर करने के लिए कमीशन ने 19 मार्च 2026 को फाइनल आंसर-की रिलीज करने का यह अहम कदम उठाया है।

गौरतलब है कि रिस्पॉन्स शीट के जरिए आप बिल्कुल साफ तरीके से ये चेक कर सकते हैं कि आपने एग्जाम हॉल के प्रेशर में किस ऑप्शन पर टिक लगाया था और असल में उसका सही जवाब क्या है। इससे आपको अपनी कमजोरियों और मजबूतियों का सटीक अंदाजा लग जाता है।

SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: कैसे करें फाइनल आंसर-की चेक?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसे चेक कैसे करना है? आपको इसके लिए परेशान होने या किसी कैफे के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ये काम आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से चुटकियों में कर सकते हैं। बस नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले आपको SSC की नई और ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। (किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें)।

2. होमपेज पर जाते ही आपको लेटेस्ट न्यूज़ या नोटिस बोर्ड के सेक्शन में SSC CHSL Final Answer Key 2025-26 का एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. क्लिक करते ही एक नोटिस खुलेगा, जिसमें नीचे की तरफ एक डायरेक्ट लॉग-इन लिंक दिया गया होगा। आप चाहें तो सीधे होमपेज के राइट साइड में बने 'Login' सेक्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. यहां आपको अपना रजिस्टर्ड आईडी (Registration ID) और अपना सीक्रेट पासवर्ड डालना होगा। इसके साथ ही स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भी ध्यान से भरें।

5. लॉग-इन करते ही आपका पर्सनल डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां 'Answer Key' या 'Result/Marks' वाले टैब पर जाएं।

6. अब आपकी स्क्रीन पर आपकी फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी। इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

SSC CHSL Final Answer Key 2025-26: लिंक एक्सपायर होने से पहले करें डाउनलोड

एक बात जो आपको बहुत सीरियसली लेनी है वो ये है कि ये लिंक हमेशा के लिए एक्टिव नहीं रहने वाला है। ऑफिशियल नोटिस में साफ तौर पर बताया गया है कि कैंडिडेट्स एक तय समय सीमा के अंदर ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हम 'कल कर लेंगे' के चक्कर में पड़े रहते हैं और बाद में लिंक पोर्टल से हटा लिया जाता है।

इसके अलावा, जैसे ही आंसर-की आती है वेबसाइट पर लाखों बच्चों का एक साथ हैवी ट्रैफिक आ जाता है, जिसकी वजह से साइट क्रैश या सर्वर डाउन होने की समस्या आम है। ऐसे में पैनिक करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर वेबसाइट न खुले, तो थोड़ा इंतजार करें। रात के वक्त या सुबह जल्दी उठकर ट्राई करेंगे, तो साइट बिना किसी रुकावट के चलेगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।