Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CHSL Exam Dates: SSC CHSL Tier 1 dates released opportunity to choose preferred date shift city
SSC CHSL Exam Dates : एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की तिथि जारी, मिलेगा पसंदीदा डेट, शिफ्ट, सिटी चुनने का मौका

SSC CHSL Exam Dates : एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की तिथि जारी, मिलेगा पसंदीदा डेट, शिफ्ट, सिटी चुनने का मौका

संक्षेप:

SSC CHSL Exam Dates: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का आयोजन सीबीटी मोड में 12 नवंबर 2025 से होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट व तिथि के चुनाव की सहूलियत देने की भी घोषणा की है।

Sat, 18 Oct 2025 03:00 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC CHSL Exam Dates : कर्मचारी चयन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 टियर-1 परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का आयोजन सीबीटी मोड में 12 नवंबर 2025 से होगा। आयोग ने डेट के ऐलान के साथ अभ्यर्थियों के लिए पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट व तिथि के चुनाव की सहूलियत देने की भी घोषणा की है। एसएससी ने कहा है कि सीएचएसएल परीक्षा के अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच वेबसाइट पर लॉग इन कर अपनी पसंद की एग्जाम सिटी (3 चॉइस), एग्जाम डेट और शिफ्ट चुन सकेंगे। आपको बता दें कि सीएचएसएल परीक्षा 2025 का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक होना था लेकिन नहीं हो सका। एसएससी ने इसे स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसएससी ने नोटिस में कहा- इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कैंडिडेट्स को कैंडिडेट पोर्टल में लॉग इन करना होगा और शहर (एप्लीकेशन के समय दिए गए 3 ऑप्शन में से), तारीख और शिफ्ट चुननी होगी। इसके लिए कैंडिडेट पोर्टल 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। पोर्टल में लॉग इन करने के बाद, जिन 3 शहरों के लिए उन्होंने एप्लीकेशन के समय ऑप्शन चुना था, उनके आधार पर उन्हें उन शहरों में अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी। कैंडिडेट्स अपनी पसंद के अनुसार किसी भी उपलब्ध तारीख पर किसी शहर में एक खास शिफ्ट चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिन कैंडिडेट्स ने रीजनल भाषाओं में परीक्षा देने का ऑप्शन चुना है, उनके लिए तारीखों और शिफ्ट के ऑप्शन सीमित हो सकते हैं।

3. अगर ऑप्शन चुनते समय, पहले चुने गए 3 शहरों में सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं, तो कैंडिडेट को ऑप्शनल शहरों की एक लिस्ट दी जाएगी, जिसमें से कोई भी स्लॉट उपलब्ध हो, और कमीशन पूरी कोशिश के आधार पर कैंडिडेट को उस शहर के लिए स्लॉट देगा, बिना तारीख और शिफ्ट के लिए कोई खास चॉइस दिए।

4. कैंडिडेट्स एग्जाम की तारीख, शहर और शिफ्ट चुनने का अपना ऑप्शन ध्यान से चुनें, क्योंकि किसी भी बदलाव की रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि अलॉटमेंट कैंडिडेट्स द्वारा खुद चुने गए चॉइस के आधार पर किया जा रहा है।

5. अगर अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक तारीख, शहर और शिफ्ट का ऑप्शन नहीं चुनते हैं, तो आयोग यह मान लेगा कि ऐसे कैंडिडेट्स का एग्जाम में बैठने का कोई इरादा नहीं है।

6. ऑप्शन चुनने के प्रोसेस में उन्हें गाइड करने के लिए पोर्टल पर स्क्रीनशॉट के साथ एक डॉक्यूमेंट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:सीएचएसएल भर्ती की वैकेंसी बढ़ी, देखें रिक्तियों का फाइनल ब्योरा

यहां होंगी भर्तियां

केंद्र सरकार के कार्यालयों एवं विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) आदि के 3131 पदों के लिए इस साल देशभर से 30.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

SSC CHSL 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्धएडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें

स्टेप 3: दी गई सूची में से अपना संबंधित SSC क्षेत्र चुनें

स्टेप 4: अपना पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें

स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करें और अपना सीएचएसएल 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम पैटर्न

सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में क्वेश्चन इंग्लिश लेंग्वेज (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 60 मिनट निर्धारित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी टियर 1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे टियर 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

सीएचएसएल में किस वर्ष कितनी वैकेंसी

वर्ष और पद

2025 3,131

2024 3,712

2023 1,600

2022 4,726

2021 4,893

2020 5,789

2019 6,789

2018 3,259

छह साल में सबसे कम आवेदन

(सीएचएसएल) एग्जाम 2025 के लिए छह साल में सबसे कम आवेदन मिले हैं।

वर्षवार पदों और अभ्यर्थियों की संख्या

वर्ष पद अभ्यर्थी

2025 3131 30,69,059

2024 3712 34,55,669

2023 1762 32,17,442

2022 4522 32,35,474

2021 6013 38,05,359

2020 4726 38,98,378

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।