Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CHSL: Bluetooth found in ear of candidate in SSC CHSL tier 1 exam center employee helped
SSC CHSL : एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में अभ्यर्थी के कान में मिला ब्लूटूथ, कर्मी की मिलीभगत का खुलासा

SSC CHSL : एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में अभ्यर्थी के कान में मिला ब्लूटूथ, कर्मी की मिलीभगत का खुलासा

संक्षेप:

एसएससी CHSL टियर-1 परीक्षा में हाईटेक नकल के मामले का खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह एमकेपी इंटर कॉलेज परिसर स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को कान में छिपाकर लाई गई माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया।

Nov 19, 2025 08:57 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्र के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर-1 परीक्षा में हाईटेक नकल के मामले का खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह एमकेपी इंटर कॉलेज परिसर स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को कान में छिपाकर लाई गई माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीपक परीक्षा शुरू होने से पहले सामान्य चेकिंग पास करके कक्ष में बैठ गया था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद उसने वॉशरूम के बहाने बाहर गया। लौटते समय दोबारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके दाहिने कान से अत्याधुनिक माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस मिला। चौंकाने वाली बात यह कि यह डिवाइस उसे परीक्षा केंद्र के अंदर ही सपोर्टिंग स्टाफ में कार्यरत लकी सिंह ने उपलब्ध कराई थी। बाहर बैठा उसका साथी जैश प्रश्न देखकर ब्लूटूथ से उत्तर बताने वाला था। एएसपी सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लकी सिंह और जैश की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं।

सुरक्षा पर सवाल

परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारों के अनुसार अभ्यर्थी और कर्मचारी के बीच साठगांठ का खुलासा होने के बाद यह एक संगठित गिरोह से जुड़ा मामला लग रहा है। इसमें परीक्षा केंद्र के कुछ और कर्मी भी शामिल हो सकते हैं। पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए पुलिस तकनीकी जांच और छापेमारी कर रही है।

उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण मामले की सीबीआई जांच चल रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से हाल ही में परीक्षा आयोजित कराई गई थी जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं मंगलवार को आयोजित एसएससी की इस परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस घटना के बाद उत्तराखंड में चल रहे सभी केंद्रों पर जांच सख्त कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर स्थानीय पुलिस को नहीं बुलाया गया था। केंद्र और परीक्षा एजेंसी की सुरक्षा थी।

सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई थी एंट्री

दून में सुबह 10 बजे से होने वाली एसएससी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी भी एंट्री खुलने के कुछ ही मिनट बाद परीक्षा केंद्र के भीतर चला गया। अंदर पहुंचकर उसने परीक्षा ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी से संपर्क साधा। जांच में सामने आया कि उसी कर्मचारी ने थोड़ी देर बाद आरोपी को डिवाइस उपलब्ध करा दी थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।