Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CHSL Admit Card download: CHSL Admit Card kab aayenge lakhs of applications for 3131 recruitment
SSC CHSL Admit Card : ssc.gov.in पर जारी होगा सीएचएसएल एडमिट कार्ड, 3131 भर्ती के लिए लाखों आवेदन

SSC CHSL Admit Card : ssc.gov.in पर जारी होगा सीएचएसएल एडमिट कार्ड, 3131 भर्ती के लिए लाखों आवेदन

संक्षेप:

SSC CHSL Admit Card : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल एसएससी की वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

Sep 02, 2025 12:49 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC CHSL Admit Card : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल एसएससी की वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए लोवर डिविजन क्लर्क और डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए समेत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 3131 वैकेंसी को भरा जाएगा। इसके लिए लाखों ने आवेदन किया है। यह वैकेंसी पिछले साल की सीएचएसएल भर्ती से कम हैं। सीएचएसएल 2024 के लिए 34,55,669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। तब 3437 पदों पर भर्ती निकली थी। इस भर्ती के लिए जुलाई 2025 में आवेदन लिए गए थे। एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 टियर I परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक किया जाएगा। वहीं, टियर I में सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर II परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2026 में किया जाएगा।

SSC CHSL 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्धएडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें

स्टेप 3: दी गई सूची में से अपना संबंधित SSC क्षेत्र चुनें

स्टेप 4: अपना पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें

स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करें और अपना सीएचएसएल 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम पैटर्न

सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में क्वेश्चन इंग्लिश लेंग्वेज (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 60 मिनट निर्धारित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी टियर 1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे टियर 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

सीएचएसएल में किस वर्ष कितनी वैकेंसी

वर्ष और पद

2025 3,131

2024 3,712

2023 1,600

2022 4,726

2021 4,893

2020 5,789

2019 6,789

2018 3,259

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।