
SSC CHSL Admit Card 2025: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, Direct Link
संक्षेप: SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: एसएससी ने सीएचएसएल 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिड कार्ड चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं।
SSC CHSL Admit Card 2025 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षा, 2025 के लिए एडमिड कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 Direct Link
एडमिड कार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवार को लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालनी होगी। अगर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी याद नहीं है, तो वे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख से लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त करने के लिए अपना पूरा नाम और जन्म तिथि दर्ज कर सकते हैं और फिर इसका उपयोग एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं।
उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा सेंटर का नाम, सेंटर पर पहुंचने का समय और बहुत सारी जानकारी प्राप्त होंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को यह सलाह दी जाती है कि आप एडमिट कार्ड में आपकी जरूरी जानकारी जैसे- फोटोग्राफ, माता-पिता का नाम, सिग्नेचर आदि को चेक करें। यदि ये जरूरी चीजें सही नहीं है, तो आप कमिशन को रिपोर्ट करें।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी लिखी होती है, जैसे कि उन्हें कौन सा पैन इस्तेमाल करना है, कौन से डॉक्यूमेंट साथ लाने हैं और किस चीज़ को आप परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं। ये सब जरूरी जानकारी आप एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख से पहले ही पढ़ लें।
एसएससी सीएचएसएल 2025 की परीक्षा 12 नवंबर 2025 से आयोजित होगी। एसएससी सीएचएसएल 2025 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 मल्टीपल चोईस प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में चार सेक्शन अंग्रेज़ी, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलीजेंस और क्वांटिटेटीव एप्टिट्यूड होंगे।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: एसएससी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए स्टेप्स-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी की उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षा, 2025 (टियर-1) स्टेटस और ई- एडमिट कार्ड' पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालनी होगी।
4. अब आपको एडमिट कार्ड का स्टेटस जानने के लिए टैब पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर SSC CHSL का एडमिड कार्ड ओपन हो जाएगा।
6. अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर लीजिए।
7. भविष्य के लिए आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





