
SSC CHSL : ssc.gov.in पर जारी होंगे एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड, 30 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार
संक्षेप: एसएससी सीएचएल परीक्षा तय शेड्यूल पर नहीं हो सकी। सीएचएसएल परीक्षा 2025 का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक होना था लेकिन नहीं हो सका। हालांकि एसएससी ने इसे स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की।
SSC CHSL Exam kab hoga : एसएससी सीएचएल परीक्षा तय शेड्यूल पर नहीं हो सकी। सीएचएसएल परीक्षा 2025 का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक होना था लेकिन नहीं हो सका। हालांकि एसएससी ने इसे स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को इसकी नई एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड पर अपडेट का इंतजार है। उम्मीद है कि एसएससी वर्तमान में चल रही सीजीएल परीक्षा के बाद इस पर अपडेट देगा। केंद्र सरकार के कार्यालयों एवं विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) आदि के 3131 पदों के लिए इस साल देशभर से 30.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

SSC CHSL 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्धएडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3: दी गई सूची में से अपना संबंधित SSC क्षेत्र चुनें
स्टेप 4: अपना पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें
स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करें और अपना सीएचएसएल 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट ले लें।
एग्जाम पैटर्न
सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में क्वेश्चन इंग्लिश लेंग्वेज (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 60 मिनट निर्धारित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी टियर 1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे टियर 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
सीएचएसएल में किस वर्ष कितनी वैकेंसी
वर्ष और पद
2025 3,131
2024 3,712
2023 1,600
2022 4,726
2021 4,893
2020 5,789
2019 6,789
2018 3,259
छह साल में सबसे कम आवेदन
(सीएचएसएल) एग्जाम 2025 के लिए छह साल में सबसे कम आवेदन मिले हैं।
वर्षवार पदों और अभ्यर्थियों की संख्या
वर्ष पद अभ्यर्थी
2025 3131 30,69,059
2024 3712 34,55,669
2023 1762 32,17,442
2022 4522 32,35,474
2021 6013 38,05,359
2020 4726 38,98,378





