SSC CGL Vacancy : एसएससी ने CGL भर्ती की वैकेंसी बढ़ाने के बाद घटाई, इस माह 3 नई बड़ी भर्तियां निकालेगा आयोग

Mar 14, 2026 06:08 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SSC CGL Vacancy : कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( एसएससी सीजीएल ) एग्जाम 2025 की फाइनल वैकेंसी जारी कर दी है। इसके मुताबिक एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए 15125 पदों पर भर्ती होगी।

SSC CGL Vacancy : एसएससी ने CGL भर्ती की वैकेंसी बढ़ाने के बाद घटाई, इस माह 3 नई बड़ी भर्तियां निकालेगा आयोग

SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( एसएससी सीजीएल ) एग्जाम 2025 की फाइनल वैकेंसी जारी कर दी है। इसके मुताबिक एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए 15125 पदों पर भर्ती होगी। हालांकि बीते सप्ताह शुक्रवार को एसएससी ने 15130 वैकेंसी बताई थी लेकिन अब इसमें 5 पद घटा दिए गए हैं। आयोग की 9 जून 2025 की अधिसूचना में 14582 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यानी 543 पद बढ़ाए गए हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 548 और पदों का अधियाचन भेजा था। एसएससी की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार 15125 पदों में से 6459 अनारक्षित, 3834 ओबीसी, 2223 एससी, एसटी 1134, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 1475 पद शामिल है। इनमें सर्वाधिक 6626 पद वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में अधीक्षक के हैं।

इंस्पेक्टर इनकम टैक्स के 412 जबकि टैक्स असिस्टेंट के 1294 पद शामिल हैं।वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 1306, इंस्पेक्टर (एक्जामिनर) के 137, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) के 353, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 183 और टैक्स असिस्टेंट के 771 पद शामिल हैं।

13 मार्च तक भरना होगा पोस्ट प्रेफरेंस

एसएससी ने सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों से अंतिम परिणाम से पहले पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था और टियर-टू 18 से 20 जनवरी तक आयोजित हुई थी। टियर-टू में शामिल अभ्यर्थी 13 मार्च तक एसएससी की वेबसाइट पर अपने लॉगिन के माध्यम से पोस्ट प्रेफरेंस भर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं पदों का चयन करना होगा जो उनकी दिव्यांगता के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।

सीजीएल 2025 के तहत इन पदों पर होगी भर्ती

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, पोस्टल असिस्टेंट इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, सेक्शन हेड, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर), इनस्पेक्टर एग्जामिनर, सब-इंस्पेक्टर CBI, सब-इंस्पेक्टर एनआईए, टैक्स असिस्टेंट, जेएसओ, डिविजनल अकाउंटेंट, ऑडिटर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट व सोर्टिंग असिस्टेंट, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/ अपर डिविजनल क्लर्क, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट आदि।

देखें एसएससी सीजीएल 2025 की फाइनल वैकेंसी

SSC Vacancy 2026: इस महीने 3 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी

कर्मचारी चयन आयोग इस महीने में तीन भर्तियों के लिए आवेदन लेगा। सबसे पहले कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी होगा। इसी महीने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 तथा सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा-2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन तीनों भर्तियों के लिए अप्रैल अंत तक आवेदन होंगे जबकि इनकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में प्रस्तावित है। इनकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में प्रस्तावित है। वहीं अगले महीने तीन और भर्तियों कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 तथा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी होगा। इनके लिए मई अंत तक आवेदन लिए जाएंगे। इनकी परीक्षाएं जुलाई से सितंबर के बीच कराने की तैयारी है।

एसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 ( SSC Calendar 2026 )

भर्ती का नाम, नोटिफिफिकेशन डेट, कब तक आवेदन, कब होगा सीबीटी

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 पेपर-I

(CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIV, 2026 CBE* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जुलाई 2026

- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 जुलाई – सितंबर 2026

- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2026 CBE* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026 CBE* जून 2026 जुलाई 2026 सितंबर – नवंबर 2026

- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* मई 2026 जून 2026 अक्टूबर – नवंबर 2026

- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) परीक्षा, 2027 CBE* सितंबर 2026 अक्टूबर 2026 जनवरी – मार्च 2027

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।