SSC CGL Vacancy: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट बढ़ी, अभी तक 28 लाख ने भरा फॉर्म

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC CGL Vacancy: एसएससी की ओर से निकाली गई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती के लिए 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

ssc cgl last date to apply 2026

ssc cgl last date to apply 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL 2026) परीक्षा की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी और राहत भरी खबर आई है। आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के कुल 12,256 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई थी, लेकिन आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अनेक कारण कई छात्र अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। छात्रों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए एसएससी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर आवेदन की समय सीमा को बढ़ाकर 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे) तक करने का फैसला किया है। 22 जून तक 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीजीएल भर्ती के लिए अप्लाई किया है। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।

फीस भुगतान और करेक्शन विंडो की तारीखें भी बदलीं

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

आवेदन पत्र सुधार की नई तिथियां: 1 जुलाई 2026 से 3 जुलाई 2026 तक

शैक्षणिक योग्यता-

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) और स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-॥ को छोड़कर अन्य सभी पदों की योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (कक्षा 12 में गणित में न्यूनतम 60% अंक के साथ)

स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-॥ - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में स्नातक की डिग्री।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01-08-2026 से होगी।

पद -

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट, इंस्पेक्टर (CGST और सेंट्रल एक्साइज), इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर), असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर (AEO), सब-इंस्पेक्टर CBI, सब-इंस्पेक्टर नारकोटिक्स, अपर डिविजन क्लर्क (UDC), टैक्स असिस्टेंट आदि।

एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम -

प्री परीक्षा के लिए मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।