SSC CGL Vacancy : 12000 सीजीएल पदों के लिए कितने लाख आए आवेदन, परीक्षा अगले माह

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

SSC CGL Vacancy : एसएससी की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2026 एग्जाम के लिए इस साल देशभर से तकरीबन 31 लाख बेरोजगारों ने दावेदारी है। बिहार से सात लाख से ज्यादा ने आवेदन किया है।

SSC CGL Vacancy 2026

SSC CGL Vacancy : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2026 एग्जाम के लिए इस साल देशभर से तकरीबन 31 लाख बेरोजगारों ने दावेदारी है। बिहार से सात लाख से ज्यादा ने आवेदन किया है। एसएससी की ओर से आरटीआई में दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों के लिए 3094823 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, ऑडिटर, सब इंस्पेक्टर सीबीआई, जूनियर एकाउंटेंट आदि 12,256 पदों पर पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 25 जून तक आवेदन मांगे थे। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है तो वहीं दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है। पिछले साल से तुलना करें तो इस भर्ती में आवेदकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

सीजीएल में कब कितनी वैकेंसी, कितनों ने किया आवेदन

2022 में 36016 पदों पर भर्ती - 34.80 लाख ने किया आवेदन

2023 में 8440 पदों पर भर्ती - 24.74 लाख ने किया आवेदन

2024 में 17727 पदों पर भर्ती - 36.73 लाख ने किया आवेदन

2025 में 14582 पदों पर भर्ती - 28.15 लाख ने किया आवेदन

2026 में 12256 पदों पर भर्ती - 30.94 लाख ने किया आवेदन

एसएससी सीजीएल भर्ती में सेक्शनल टाइमिंग लागू

पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू किया है। अब अभ्यर्थियों को एक घंटे की परीक्षा में प्रत्येक 15 मिनट में 25 सवालों के जवाब देने होंगे। पहले चरण में एक घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग), सामान्य जागरूकता (जनरल अवेयरनेस), मात्रात्मक रुझान (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) और अंग्रेजी बोध (इंग्लिश कंप्रिहेंसन) से कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं। इनमें चारों सेक्शन के 25 सवाल होते हैं और प्रत्येक के लिए दो अंक निर्धारित होते हैं।

पहले खंडवार समयसीमा नहीं होने से अभ्यर्थी किसी खंड के प्रश्न हल करने में अधिक समय दे सकते थे और किसी में कम समय। अब इस बदलाव से चारों खंड में पूछे गए 25-25 सवालों का जवाब 15-15 मिनट में ही देना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने के कारण स्क्रीन पर अपनेआप 15 मिनट बाद दूसरे खंड के प्रश्न दिखाई पड़ने लगेंगे। इससे हर खंड में अभ्यर्थी की पकड़ का मूल्यांकन भी हो सकेगा।

दूसरे चरण में भी तय की समय सीमा

दूसरे चरण की परीक्षा में भी विषयवार समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। पहले खंड ए में गणितीय क्षमता (मैथमेटिकल एबिलिटीज), तार्किक क्षमता एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस) के लिए कुल एक घंटे का समय मिलता था अब दोनों विषयों के लिए 30-30 मिनट निर्धारित कर दिए गए हैं। दोनों विषयों के 30-30 प्रश्नों को हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। खंड ब में अंग्रेजी भाषा एवं बोधगम्यता (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रिहेंसन) के 45 प्रश्नों के लिए 40 मिनट और सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान (जनरल अवेयरनेस) के 25 सवालों के लिए 20 मिनट निर्धारित किए गए हैं। पहले समय की ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी।

एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम इस प्रकार हैं:

प्री परीक्षा के लिए: मैथ्स , इंग्लिश , रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।

मेंस परीक्षा के लिए:

पेपर - 1 में सेक्शन 1- मैथ्स और रीजनिंग में प्रत्येक विषय के 30-30 प्रश्न हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा।

सेक्शन 2 में इंग्लिश : 45 प्रश्न हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।

जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न हल करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

सेक्शन 3 में कंप्यूटर नॉलेज के प्रश्न आएंगे जिसके 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट मिलेंगे।

परीक्षा तिथियां

टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: अगस्त-सितंबर, 2026

टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2026

चरण और चयन प्रक्रिया

1. टियर-1 परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग): सबसे पहले उम्मीदवारों को टियर-1 (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा देनी होगी। टियर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को श्रेणीवार टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. टियर-2 परीक्षा: टियर-1 में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के सभी अनिवार्य सेक्शन में बैठना होगा।

पदों की प्राथमिकता

अंतिम परिणाम (First Round of Tentative Allocation - FRTA) की घोषणा से पहले, आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से उम्मीदवारों से विभिन्न पदों और विभागों के लिए उनकी प्राथमिकता दर्ज करवाई जाएगी। उम्मीदवार द्वारा दी गई प्राथमिकता को अंतिम माना जाएगा और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

फाइनल मेरिट कैसे बनेगी

अंतिम मेरिट सूची : अंतिम चयन और मेरिट सूची केवल टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा दी गई पदों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।

अलग-अलग पदों के लिए मेरिट का निर्धारण इस प्रकार होगा:

सामान्य पदों के लिए: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I और सेक्शन-II) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (सेक्शन-III) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (सेक्शन-IV) को अनिवार्य रूप से क्वालीफाई करना होगा।

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-II (सांख्यिकी) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

असिस्टेंट ऑडिट/अकाउंट्स ऑफिसर (AAO): टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-III (सामान्य अध्ययन - वित्त और अर्थशास्त्र) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

दस्तावेज सत्यापन : अंतिम रूप से चयनित होने के बाद, उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) उस विभाग या मंत्रालय द्वारा किया जाएगा जहां उन्हें आवंटित किया गया है

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।