SSC CGL Vacancy : छूट खत्म, हर सेक्शन पर 15 मिनट का टाइमर लागू, 12256 सीजीएल भर्ती की 10 बड़ी बातें
SSC CGL Vacancy 2026 : केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 12256 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू किया है।
SSC CGL Vacancy 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 से बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 12256 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू किया है। अब अभ्यर्थियों को एक घंटे की परीक्षा में प्रत्येक 15 मिनट में 25 सवालों के जवाब देने होंगे। पहले चरण में एक घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग), सामान्य जागरूकता (जनरल अवेयरनेस), मात्रात्मक रुझान (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) और अंग्रेजी बोध (इंग्लिश कंप्रिहेंसन) से कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं। इनमें चारों सेक्शन के 25 सवाल होते हैं और प्रत्येक के लिए दो अंक निर्धारित होते हैं।
पहले खंडवार समयसीमा नहीं होने से अभ्यर्थी किसी खंड के प्रश्न हल करने में अधिक समय दे सकते थे और किसी में कम समय। अब इस बदलाव से चारों खंड में पूछे गए 25-25 सवालों का जवाब 15-15 मिनट में ही देना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने के कारण स्क्रीन पर अपनेआप 15 मिनट बाद दूसरे खंड के प्रश्न दिखाई पड़ने लगेंगे। इससे हर खंड में अभ्यर्थी की पकड़ का मूल्यांकन भी हो सकेगा।
दूसरे चरण में भी तय की समय सीमा
दूसरे चरण की परीक्षा में भी विषयवार समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। पहले खंड ए में गणितीय क्षमता (मैथमेटिकल एबिलिटीज), तार्किक क्षमता एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस) के लिए कुल एक घंटे का समय मिलता था अब दोनों विषयों के लिए 30-30 मिनट निर्धारित कर दिए गए हैं। दोनों विषयों के 30-30 प्रश्नों को हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। खंड ब में अंग्रेजी भाषा एवं बोधगम्यता (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रिहेंसन) के 45 प्रश्नों के लिए 40 मिनट और सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान (जनरल अवेयरनेस) के 25 सवालों के लिए 20 मिनट निर्धारित किए गए हैं। पहले समय की ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी।
यहां जानें एसएससी सीजीएल 10 बड़ी और खास बातें
- एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम इस प्रकार हैं:
प्री परीक्षा के लिए: मैथ्स , इंग्लिश , रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।
मेंस परीक्षा के लिए:
पेपर - 1 में सेक्शन 1- मैथ्स और रीजनिंग में प्रत्येक विषय के 30-30 प्रश्न हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा।
सेक्शन 2 में इंग्लिश : 45 प्रश्न हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।
जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न हल करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
सेक्शन 3 में कंप्यूटर नॉलेज के प्रश्न आएंगे जिसके 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट मिलेंगे।
2. एसएससी सीजीएल के तहत 12256 पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 12256 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून की रात 11 बजे तक है और ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा होगी। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।
cgl
3. आयु सीमा
ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 20 से 30 वर्ष और 18 से 30 वर्ष और कुछ के लिए जैसे JSO के लिए 18 से 32 वर्ष (जन्म 02-08-1994 से 01-08-2008 के बीच) होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
4. पदों की डिटेल्स : विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के पदों पर भर्तियां की जाएंगी
पे लेवल-8 (ग्रुप B गैजेटेड): असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (सेंट्रल और स्टेट कैडर) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (स्टेट कैडर)।
पे लेवल-7 (ग्रुप B): असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (CSS, IB, रेलवे, विदेश मंत्रालय आदि), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर, एग्जामिनर), असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर (CBI) और इंस्पेक्टर पोस्ट्स।
पे लेवल-6 (ग्रुप B): एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, सब-इंस्पेक्टर (NIA, NCB), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II।
पे लेवल-5 और 4 (ग्रुप C): ऑडिटर, अकाउंटेंट, पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट
5. क्या है योग्यता
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर - स्नातक की डिग्री और 12वीं कक्षा में गणित में कम से कम 60% अंक, या स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में सांख्यिकी का होना अनिवार्य है।
स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II: सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, जनसांख्यिकी, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री।
अन्य सभी सामान्य पदों के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
6. एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती की अहम तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीखें: 21.05.2026 से 22.06.2026 तक
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख और समय: 22.06.2026 (23:00 बजे)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख और समय: 23.06.2026 (23:00 बजे)
'आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो' की तारीखें
(ऑनलाइन भुगतान सहित): 29.06.2026 से 01.07.2026 तक (23:00 बजे)
टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: अगस्त-सितंबर, 2026
टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2026
7. चरण और चयन प्रक्रिया
1. टियर-1 परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग): सबसे पहले उम्मीदवारों को टियर-1 (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा देनी होगी। टियर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को श्रेणीवार टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. टियर-2 परीक्षा: टियर-1 में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के सभी अनिवार्य सेक्शन में बैठना होगा।
8 पदों की प्राथमिकता
अंतिम परिणाम (First Round of Tentative Allocation - FRTA) की घोषणा से पहले, आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से उम्मीदवारों से विभिन्न पदों और विभागों के लिए उनकी प्राथमिकता दर्ज करवाई जाएगी। उम्मीदवार द्वारा दी गई प्राथमिकता को अंतिम माना जाएगा और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
9. फाइनल मेरिट कैसे बनेगी
अंतिम मेरिट सूची : अंतिम चयन और मेरिट सूची केवल टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा दी गई पदों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।
10. अलग-अलग पदों के लिए मेरिट का निर्धारण इस प्रकार होगा:
सामान्य पदों के लिए: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I और सेक्शन-II) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (सेक्शन-III) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (सेक्शन-IV) को अनिवार्य रूप से क्वालीफाई करना होगा।
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-II (सांख्यिकी) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
असिस्टेंट ऑडिट/अकाउंट्स ऑफिसर (AAO): टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-III (सामान्य अध्ययन - वित्त और अर्थशास्त्र) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
दस्तावेज सत्यापन : अंतिम रूप से चयनित होने के बाद, उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) उस विभाग या मंत्रालय द्वारा किया जाएगा जहां उन्हें आवंटित किया गया है
सीजीएल 2025 के लिए देशभर से 28.15 लाख जबकि 2024 की भर्ती के लिए 36.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


