Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CGL toppers tips for further exam preparation paper solve
SSC CGL toppers tip: ऐसे सॉल्व करें सीजीएल का पेपर, पहले प्रयास में करेंगे टॉप!

SSC CGL toppers tip: ऐसे सॉल्व करें सीजीएल का पेपर, पहले प्रयास में करेंगे टॉप!

संक्षेप: कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर 2025 में हुई एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अगर आपका स्कोर कम है, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकिआप अगली बार अलग योजना बनाकर इस एग्जाम को आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

Fri, 17 Oct 2025 10:34 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर 2025 में हुई एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने यह एग्जाम दिया है वो एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं। अगर आपका स्कोर कम है, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकिआप अगली बार अलग योजना बनाकर इस एग्जाम को आसानी से क्रैक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि भविष्य में एसएससी सीजीएल पेपर की तैयारी कैसे करें और पेपर सॉल्व करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एग्जाम का लेवल

सबसे पहले बता दें कि एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करके विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ पदों पर नौकरी मिलेगी। इसमें सबसे पहले Tier-I की परीक्षा होती है, जो कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है। अगर आप इसे क्लियर करते हैं, तो आपको Tier-II परीक्षा में शामिल होना होगा। ये भी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। इसके बाद डाटा एंट्री स्किल टेस्ट या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन होता है। फिर अंतिम में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होता है।

Tier-I और II की परीक्षा

Tier-I की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न 2 अंक का होता है। पेपर सॉल्व करते हुए हमें नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना होगा। क्योंकि गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। इसका बाद Tier 2 परीक्षा का आयोजन होता है। इसमें तीन पेपर्स शामिल होते हैं, जिनमें से Paper I सभी पदों के लिए अनिवार्य होता है।वहीं, Paper II केवल Junior Statistical Officer (JSO) और Statistical Investigator Grade II पदों के लिए होता है। Paper I को दो सत्रों में आयोजित किया जाता है – सेशन I और सेशन II।

Session I में तीन सेक्शन होते हैं-

सेक्शन A के अंतर्गत दो मॉड्यूल होते हैं – पहला Mathematical Abilities, जिसमें 30 प्रश्न होते हैं और अधिकतम 90 अंक होते हैं और दूसरा Reasoning and General Intelligence, जिसमें भी 30 प्रश्न और 90 अंक निर्धारित हैं। इस सेक्शन की कुल समय-सीमा 1 घंटा है

सेक्शन B में भी दो मॉड्यूल होते हैं। पहला मॉड्यूल English Language and Comprehension का होता है, जिसमें 45 प्रश्न और 135 अंक होते हैं। दूसरा मॉड्यूल General Awareness का होता है, जिसमें 25 प्रश्न और 75 अंक होते हैं। इस सेक्शन के लिए भी कुल 1 घंटे का समय मिलता है। सेक्शन C में Computer Knowledge Test होता है, जो कि क्वालिफाइंग होता है। इसमें 20 प्रश्न होते हैं और कुल 60 अंक निर्धारित हैं। इस मॉड्यूल के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है।

ऐसे करें तैयारी

सबसे पहले आपको सिलेबस का पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए सबसे पहले पूरे सिलेबस को समझें और उसे टॉपिक वाइज बांट लें। मॉक टेस्ट आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों में सुधार होगा। ऐसे में जब आप एग्जाम पेपर सॉल्व करते हैं, तो यह अभ्यास आपको जरूर काम आता है। पुराने पेपर्स साल्व करते रहना भी बेहद जरूरी है। इससे आपको प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का अंदाजा लगेगा। इससे सटीक एग्जाम पैटर्न का भी पता चलता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।