
SSC CGL Tier I Answer Key 2025: सीजीएल टियर-I आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट कल, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
SSC CGL Tier I Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कल 20 अक्टूबर, 2025 को एसएससी सीजीएल टियर I आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ssc.gov.in पर ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा।
SSC CGL 2025 Answer Key Challenge: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल 20 अक्टूबर, 2025 को एसएससी सीजीएल टियर I आंसर-की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा, 2025 (टियर-I) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजनल आंसर की आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार सीजीएल टियर-I परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे देख सकते हैं।
आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर को खुल गई थी और कल 20 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न/चुनौती दिए गए उत्तर के लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। 20 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.00 बजे के बाद प्राप्त आपत्ति पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को अपनी संबंधित रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट लेने के लिए भी कहा है, क्योंकि 20 अक्टूबर 2025 के बाद यह उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
SSC CGL Answer Key 2025 for Tier I: एसएससी सीजीएल टियर I आंसर की 2025 के लिए आपत्ति कैसे दर्ज करें-
1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आंसर की सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको हेतु एसएससी सीजीएल टियर I 2025 प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।
6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।
7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



