Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc cgl tier 2 exam date 2025 january 2026 exam schedule admit card notice
SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 घोषित, 18-19 जनवरी 2026 को होगी परीक्षा

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 घोषित, 18-19 जनवरी 2026 को होगी परीक्षा

संक्षेप:

SSC CGL टियर-2 परीक्षा 18-19 जनवरी 2026 को होगी। 1.39 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी की दौड़ का निर्णायक मोड़ साबित होगा।

Dec 19, 2025 09:56 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने बहुप्रतीक्षित SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 का ऐलान कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस शेड्यूल से उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को आखिरी रूप दे सकते हैं। आयोग के मुताबिक, टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 आउट

SSC ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के जरिए साझा की है। टियर-1 परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस चरण में कुल 1.39 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 6196 उम्मीदवार जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए, 2781 उम्मीदवार स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-2 पद के लिए और 1,30,418 उम्मीदवार अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 : दो दिन में होगी परीक्षा, कई चरणों से गुजरेंगे उम्मीदवार

SSC CGL टियर-2 परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी और इसमें कई पेपर व सेक्शन शामिल होंगे। पहला दिन 18 जनवरी 2026 को निर्धारित है, पहले दिन ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें निम्नलिखित पेपर और सेक्शन होंगे:

पेपर-1

  • सेक्शन-1: गणितीय योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य बुद्धिमत्ता
  • सेक्शन-2: अंग्रेजी भाषा व समझ, सामान्य जागरूकता
  • सेक्शन-3: कंप्यूटर ज्ञान

पेपर-2

  • सांख्यिकी (केवल संबंधित पदों के लिए)

दूसरा दिन 19 जनवरी 2026 को निर्धारित हैं, दूसरे दिन उम्मीदवारों को डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) में शामिल होना होगा, जो पेपर-1 के सेक्शन-4 के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। यह स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, लेकिन चयन में इसकी अहम भूमिका रहेगी।

यहां देखें आयोग का नोटिस

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 : एडमिट कार्ड को लेकर अहम जानकारी

SSC CGL टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 : उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

अब जब परीक्षा की तारीख साफ हो चुकी है, तो उम्मीदवारों को चाहिए कि वे रिवीजन पर पूरा फोकस करें, मॉक टेस्ट दें और समय प्रबंधन पर खास ध्यान दें। टियर-2 परीक्षा चयन की दिशा तय करने वाला चरण है, इसलिए किसी भी तरह की ढिलाई भारी पड़ सकती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;