
SSC CGL Tier-2 परीक्षा 2025, कब कौन सा पेपर, देखें पूरा शेड्यूल
SSC CGL Tier-2 परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को होगी। पेपर पैटर्न, स्किल टेस्ट और जरूरी जानकारी यहां पढ़ें।
SSC CGL Tier-1 का रिजल्ट आने के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें Tier-2 परीक्षा पर टिकी थीं। इसी बीच स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए SSC CGL परीक्षा 2025 (Tier-2) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा जनवरी 2026 में दो दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें अलग-अलग पेपर और स्किल टेस्ट शामिल होंगे।
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, SSC Combined Graduate Level Examination 2025 (Tier-2) का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। Tier-1 परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को Tier-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कब और कौन सा पेपर होगा?
18 जनवरी 2026 (पहला दिन): इस दिन उम्मीदवारों को Paper 1 में शामिल होना होगा। यह पेपर कई सेक्शन में बंटा होगा -
- Section 1: गणितीय योग्यता और रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस
- Section 2: अंग्रेजी भाषा व समझ और सामान्य जागरूकता
- Section 3: कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट
इसी दिन योग्य उम्मीदवारों के लिए Statistics से जुड़ा Paper 1 भी आयोजित किया जाएगा।
19 जनवरी 2026 (दूसरा दिन): दूसरे दिन Paper 1 के Section 4 के तहत Skill Test (DEST) आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की टाइपिंग और डेटा एंट्री से जुड़ी दक्षता की जांच की जाएगी।
कट ऑफ और शॉर्टलिस्टिंग कैसे हुई?
SSC ने Tier 1 परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया है। अलग अलग पदों के लिए अलग कट ऑफ तय की गई है -
- Junior Statistical Officer (JSO) - List 1
- Statistical Investigator (SI) Grade 2 - List 2
- अन्य सभी पद - List 3
Tier 1 परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत समायोजित किया गया। यही नॉर्मलाइज्ड अंक Tier 2 के लिए पात्रता तय करने में इस्तेमाल किए गए हैं।
Tier 1 परीक्षा कब हुई थी?
SSC CGL Tier 1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 को भी आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी अपडेट समय पर मिल सकें। अब Tier 2 परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है, ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह सही वक्त है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और मॉक टेस्ट व रिवीजन पर खास ध्यान दें।





