SSC CGL Tier-1 Result 2025 में ट्विस्ट, इतने उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक; कई की उम्मीदवारी रद्द
SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 जारी हुआ है लेकिन 49 उम्मीदवारों का नतीजा कानूनी कारणों से रोका गया। 5 की उम्मीदवारी रद्द कर दी है वहीं अब चयनित उम्मीदवार टियर-2 की तैयारी करें।

SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए जहां एक ओर खुशी की खबर आई, वहीं कुछ अभ्यर्थियों के लिए यह नतीजा फिलहाल अधूरा रह गया। कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि 49 उम्मीदवारों का रिजल्ट अलग-अलग कानूनी कारणों और कोर्ट मामलों के चलते अभी रोका गया है। इसके अलावा 5 उम्मीदवारों के नतीजे डिबारमेंट या उम्मीदवारी रद्द होने की वजह से प्रोसेस ही नहीं किए गए हैं।
SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 14,582 पदों पर नियुक्ति की जानी है। रिजल्ट जारी करते हुए आयोग ने एक महत्वपूर्ण नोटिस में बताया कि सभी उम्मीदवारों का परिणाम एक साथ जारी नहीं किया गया है। कुछ मामलों में आयोग को कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है, जिसके चलते नतीजों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।
SSC CGL Tier-1 Result 2025 : 49 उम्मीदवारों का रिजल्ट क्यों रोका गया
आयोग के अनुसार, 49 उम्मीदवारों के मामले कोर्ट में लंबित हैं या उनसे जुड़े अन्य कानूनी पहलू अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाए हैं। ऐसे मामलों में SSC तब तक अंतिम निर्णय नहीं लेता, जब तक संबंधित अदालत या सक्षम प्राधिकरण से स्पष्ट आदेश नहीं मिल जाता। इन उम्मीदवारों का रिजल्ट भविष्य में जारी किया जाएगा या नहीं, यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के नतीजे पर निर्भर करेगा। आयोग ने साफ किया है कि यह रोक स्थायी नहीं है, लेकिन फिलहाल इन उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल नहीं किया गया है।
SSC CGL Tier-1 Result 2025 : 5 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी क्यों हुई रद्द
SSC ने यह भी बताया कि 5 उम्मीदवारों के नतीजे प्रोसेस नहीं किए गए, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी पहले ही रद्द की जा चुकी है। इसके पीछे कारण डिबारमेंट, गलत जानकारी देना, नियमों का उल्लंघन या परीक्षा से संबंधित गंभीर अनियमितताएं हो सकती हैं। डिबारमेंट की स्थिति में उम्मीदवार को तय अवधि या स्थायी रूप से SSC की परीक्षाओं से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे मामलों में परिणाम जारी करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
SSC CGL Tier-1 Result 2025 : बाकी उम्मीदवारों के लिए क्या मतलब
जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में शामिल है, वे अब SSC CGL टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। आयोग जल्द ही टियर-1 का डिटेल्ड स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की तैयारी करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


