Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc cgl tier 1 result 2025 expected date previous year trend analysis
SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025: कब तक आ सकता है नतीजा, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025: कब तक आ सकता है नतीजा, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

संक्षेप:

SSC CGL टियर-1 रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है, दिसंबर के मध्य में नतीजे आने की उम्मीद है, इसके बाद टियर-2 की दौड़ शुरू होगी।

Dec 13, 2025 10:59 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC CGL Tier 1 Result 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी इस सप्ताह किसी भी समय SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस साल संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में करीब 28 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, ऐसे में नतीजों को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि आयोग की ओर से अब तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो तस्वीर काफी हद तक साफ होती है। आमतौर पर एसएससी, टियर-1 परीक्षा के आखिरी दिन के लगभग ढाई महीने बाद परिणाम जारी करता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 दिसंबर के मध्य में घोषित किया जा सकता है।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 : क्या कहते हैं ट्रेंड

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में परीक्षा अप्रैल में हुई थी और जुलाई में रिजल्ट आया। 2022 में दिसंबर में परीक्षा के बाद मार्च में परिणाम घोषित किए गए। वहीं 2023 में परीक्षा जुलाई में और रिजल्ट सितंबर में आया, जबकि 2024 में सितंबर की परीक्षा के नतीजे दिसंबर की शुरुआत में घोषित हुए थे। इन सभी वर्षों में परीक्षा और परिणाम के बीच औसतन 55 से 80 दिनों का अंतर रहा है।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 : ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। साथ ही आयोग की ओर से फाइनल आंसर की और क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की पीडीएफ लिस्ट भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 : रिजल्ट के बाद क्या होगा?

SSC CGL टियर-1 में सफल उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। टियर-2 के परिणाम घोषित होने के बाद आयोग श्रेणीवार कटऑफ जारी करेगा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंत में मेरिट और उम्मीदवारों की प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न पदों पर अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।