
SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट 2025 का ssc.gov.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
SSC CGL Tier 1 2025 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी किया जा सकता है।
SSC CGL Tier 1 Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
परीक्षा कब हुई और 'आंसर की' कब आई?
SSC CGL टियर 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच किया गया था, जिसके बाद 14 अक्टूबर को कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए पुन: परीक्षा भी आयोजित की गई थी।प्रोविजनल 'आंसर की' आयोग द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई थी। इस 'आंसर की' के आधार पर ही उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों का आकलन करने और किसी भी गलती पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था।
परिणाम और स्कोरकार्ड कैसे देखें?
परीक्षा में सफल और असफल रहे दोनों ही उम्मीदवारों के लिए परिणाम दो मुख्य तरीकों से जारी किए जाएंगे।
मेरिट लिस्ट PDF
आयोग सबसे पहले कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट की एक PDF फाइल जारी करेगा। इस PDF में टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। टियर 1 पास करने की योग्यता जानने के लिए यही मुख्य डॉक्यूमेंट होगा। उम्मीदवार PDF को डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
पर्सनल स्कोरकार्ड
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, एक अलग लिंक एक्टिव किया जाएगा जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन कर सकते हैं। यहां वे अपने मार्क्स के साथ अपना पर्सनल स्कोरकार्ड देख और प्रिंट कर सकेंगे।
SSC CGL Result 2025: उम्मीदवार SSC CGL रिजल्ट 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको CGL पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको CGL परीक्षा, 2025 (टियर-1 रिजल्ट) लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
6. अब आप अपने अंक, रैंक और चयन स्थिति को चेक कीजिए।
7. अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
टियर 1 के बाद क्या?
टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 परीक्षा CGL भर्ती प्रक्रिया का मुख्य मूल्यांकन चरण है, जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश काॅम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस का परीक्षण किया जाता है। टियर 1 में प्राप्त अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि अंतिम चयन में टियर 2 का प्रदर्शन निर्णायक भूमिका निभाता है। टियर 2 की परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों को परिणाम जारी होते ही अपनी तैयारी की रणनीति को मजबूत करने की सलाह दी जाती है।





