Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CGL Result kab aayega : SSC CGL Tier 1 Result To Be Announced By December Confirms Chairman
SSC CGL Result : एसएससी चेयरमैन ने बताया, कब आएगा सीजीएल टियर-1 रिजल्ट, 1000 प्रश्नों पर आई आपत्ति

SSC CGL Result : एसएससी चेयरमैन ने बताया, कब आएगा सीजीएल टियर-1 रिजल्ट, 1000 प्रश्नों पर आई आपत्ति

संक्षेप:

SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा। करीब 1000 प्रश्नों के उत्तरों पर आपत्तियां आई हैं।आयोग ने यह जानकारी दी।

Thu, 6 Nov 2025 11:10 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC CGL Tier 1 Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने कहा है कि सीजीएल 2025 टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक या उससे पहले घोषित कर दिया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 के बीच 45 पालियों में आयोजित की गई थीं। इसकी आंसर-की पर 17 से 19 अक्टूबर, 2025 के बीच आपत्तियां मांगी गई थी। करीब 1000 आपत्तियां मिली हैं। अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एसएससी अध्यक्ष ने बताया कि चैलेंज प्रक्रिया के दौरान 45 प्रश्नपत्रों में 4,500 से अधिक प्रश्नों पर आपत्तयां की जा सकती हैं। उन्होंने कहा, 'परिणाम घोषित होने में कुछ समय लगेगा क्योंकि हमारी एक चैलेंज प्रक्रिया है। सीजीएल परीक्षाएं 45 पालियों में आयोजित की गई थीं - यानी 45 प्रश्नपत्र और कुल लगभग 4,500 प्रश्न। चैलेंज प्रक्रिया उम्मीदवारों को इन प्रश्नों पर चुनौती देने की अनुमति देती है। लगभग 1,000 प्रश्नों को चुनौती दी गई है, जिन्हें समीक्षा के लिए मूल प्रश्नपत्र निर्माताओं के पास वापस भेज दिया गया है। यदि किसी सुधार की आवश्यकता है, तो हम उसे ठीक कर देंगे और उसके बाद ही हम परिणामों को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा, इसलिए परिणाम नवंबर से पहले घोषित नहीं होंगे।'

एसएससी अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सीजीएल टियर 1 के परिणाम दिसंबर से पहले या दिसंबर में जारी कर दिए जाएंगे। 'परिणाम दिसंबर तक घोषित किए जाएंगे, और सीजीएल टियर-2 परीक्षाएं जनवरी या फरवरी में होने की उम्मीद है।'

एसएससी सीजीएल में लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने 126 शहरों और 255 केंद्रों पर 45 शिफ्टों में परीक्षा दी। एसएससी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि सीजीएल आंसर-की व प्रश्नों को चुनौती देने की प्रक्रिया अगले दिन 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, Direct Link

कुल 14,582 पदों पर भर्ती होगी

एसएससी सीजीएल 2025 से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 14,582 पदों पर भर्ती होगी। यह नियुक्तियां ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ श्रेणी के पदों पर की जाएंगी। भर्ती में अनारक्षित श्रेणी में 6183 पद हैं तो एससी के लिए 2167, एसटी के लिए 1088, ओबीसी के लिए 3721 और ईडब्ल्यूएस के लिए 1423 पद आरक्षित हैं।

सीजीएल-2025 के लिए चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के 48 विभागों और मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के 1306, टैक्स असिस्टेंट के 771, सीबीआईसी इंस्पेक्टर के 353, सीएजी अकाउंटेंट-जूनियर अकाउंटेंट के 180, सीबीडीटी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 389, ईपीएफओ के असिस्टेंट-एएसओ के 94, आईबी में असिस्टेंट-एएसओ के 197, डीओपीटी सीएसएस में असिस्टेंट सेक्शन आफिसर के 682 पद हैं।

सीजीडीए के आडिटर के 1174, एनआइए में सब इंस्पेक्टर के 14, एनसीबी में सब इंस्पेक्टर नारकोटिक्स के 30, सब इंस्पेक्टर सीबीआई के 93, सीबीडीटी आफिसर सुपरिटेंडेंट के सर्वाघिक 6753 पदों पर भर्ती होगी।

चयन प्रक्रिया

स्टेज 1 टियर-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (योग्यता प्रकृति की)।

स्टेज 2 टियर-II: पेपर I (सभी पदों के लिए अनिवार्य), पेपर-II उन उम्मीदवारों के लिए जो जेएसओ के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं।

टियर-2 के पेपर-1 के चार सेक्शन होंगे

सेक्शन-I:

ए - मैथमेटिकल एबिलिटीज

बी- रीजनिंग एंड जनरल एबिलिटीज

सेक्श-II:

अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रीहेंशन

बी: जनरल अवेयरनेस

सेक्शन -III: कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण

सेक्शन-IV: डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।