मध्य क्षेत्र में पहले दिन एसएससी सीजीएल परीक्षा 60 फीसदी से ज्यादा ने छोड़ी

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

सीजीएल 2026 की टियर-वन परीक्षा के पहले दिन एसएससी मध्य क्षेत्र में यूपी और बिहार के 36 केंद्रों पर पहले दिन पंजीकृत 29609 अभ्यर्थियों में से 11593 (39.15 प्रतिशत) उपस्थित रहे।

recruitment exam
भर्ती परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल)-2026 की टियर-वन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के 36 केंद्रों पर पहले दिन पंजीकृत 29609 अभ्यर्थियों में से 11593 (39.15 प्रतिशत) उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश में 20003 अभ्यर्थियों में से 7597 (37.98 फीसदी) जबकि बिहार में 9606 अभ्यर्थियों में से 3996 (41.60 प्रतिशत) उपस्थित रहे। टियर-वन की कंप्यूटर आधारित परीक्षा तीन पालियों सुबह 10 से 11, 1:30 से 2:30 और पांच से छह बजे तक 30 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों में होगी। प्रयागराज 2922 अभ्यर्थियों में से 1481 (50.68%) उपस्थित रहे।

सीजीएल के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की ओर से ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 10731 पदों पर भर्ती होगी। 10731 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 4412, ओबीसी 2772, ईडब्ल्यूएस 1028, एससी के 1715 जबकि एसटी के 804 पद हैं। इनमें सर्वाधिक 3,687 पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस (सीबीआईसी) में हैं। इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 2366, इंस्पेक्टर (एक्जामिनर) के 42, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) के 98, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 340 और टैक्स असिस्टेंट के 841 पद हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) में 2,421 पद शामिल है। इसमें इंस्पेक्टर इनकम टैक्स के 595, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के 426 जबकि टैक्स असिस्टेंट के 1400 पद हैं।

c

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

SSC CGL भर्ती में अंतिम चयन दो मुख्य चरणों—टियर-1 और टियर-2 के आधार पर होगा।

टियर-1 परीक्षा (CBT): यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

रीजनिंग: 25 प्रश्न (50 अंक)

सामान्य जागरूकता : 25 प्रश्न (50 अंक)

गणित : 25 प्रश्न (50 अंक)

अंग्रेजी : 25 प्रश्न (50 अंक)

टियर-2 परीक्षा: टियर-1 में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। टियर-2 का आयोजन दिसंबर 2026 में होना प्रस्तावित है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मध्य क्षेत्र में पहले दिन एसएससी सीजीएल परीक्षा 60 फीसदी से ज्यादा ने छोड़ी