SSC: क्‍या सच में SSC CGL में सवाल पूछा गया था, कटरीना लंबी है क‍ि दीप‍िका?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वायरल न्‍यूज की पड़ताल: ज‍िस एग्‍जाम से भारत सरकार के इनकम टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर, सेंंट्रल एक्‍साइज इंस्‍पेक्‍टर, सीबीआई में सब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती होते हैं, क्‍या उसमें कटरीना लंबी है क‍ि दीप‍िका ऐसा सवाल आया था?

SSC: क्‍या सच में SSC CGL में सवाल पूछा गया था, कटरीना लंबी है क‍ि दीप‍िका?

SSC Exam question: पेपर लीक के मुद्दे के साथ इस पर भी सवाल उठने लगने हैं क‍ि परीक्षाओं में स्‍तरहीन पेपर सेट क‍िए जाते हैं। 31 मई को यूट्यूब पर एक शॉर्ट वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया गया जो वायरल हो चुका है। दो द‍िनों में 2 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा लोगों ने इस वीड‍ियो को देखा है। यह वीड‍ियो “@SSCKINGABHINAYSIR” नाम के अकाउंट से पोस्‍ट क‍िया गया है। उसके डिस्क्रिप्‍शन में साफ कर द‍िया गया है क‍ि यह मैथ्‍स के चर्चित टीचर अभिनय का चैनल नहीं है, बल्कि उसने खुद को उनका स्‍टूडेंट बताया है। इस वीडियो में टीचर अभिनय बताते हैं क‍ि SSC कैसे-कैसे स्‍तरहीन सवाल सवाल पूछता है। उन्‍होंने पूरे वीडियो में तीन सवालों का ज‍िक्र क‍िया है। सबसे लंबी एक्‍ट्रेस कौन है? हुमा कुरशी, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण या प्रीति जिंटा? वैलेंटाइन डे क‍िस महीने आता है? इस पर टिप्‍पणी करते हुए वह कहते हैं क‍ि वैलेंटाइन डे क‍िस सब्‍जेक्‍ट का सवाल है। फ‍िर वह एक और सवाल की बात करते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि SSC GD कांस्टेबल 2025 में पूछा गया क‍ि फ‍िल्‍म क्‍वीन का गाना लंदन ठुमकदा को क‍िसने गया है?

फैक्‍ट चेक:

वीडियो में क‍िया गया दावा सही है या गलत? पड़ताल में पता चला क‍ि ये सवाल सच में पूछे गए थे, दो अलग परीक्षाओं में। कौन-सी एक्‍ट्रेस ज्‍यादा लंबी है और वैलेंटाइन डे कब आता है, ये दोनों सवाल जुलाई 2014 में SSC CGL के एग्‍जाम में आए थे। तब भी इस पर व‍िवाद हुआ था और मीडिया ने कवर क‍िया था। लोगों ने इस प्‍वाइंट पर आपत्ति जताई थी क‍ि क्‍या इस तरह के स्तरहीन और फिल्मी गॉसिप वाले सवालों के आधार पर देश के भावी प्रशासनिक अधिकारी चुने जाएंगे? एक और सवाल उसी पेपर में पूछा गया था, ज‍िस पर ज्‍यादा व‍िवाद हुआ था। लॉज‍िकल रीजनिंग सेक्‍शन में सवाल था, “सभी महिलाएं बिल्लियां हैं, सभी बिल्लियां चूहे हैं, तो क्‍या सभी मह‍िलाएं चूहे हैं, क्‍या सभी चूहे मह‍िलाएं हैं?” इसे मह‍िलाओं की तुलना जानवरों से करने जैसा माना गया। इसे असंवेदनशील और अपमानजनक मानते हुए केरल मह‍िला आयोग ने SSC को जवाबतलब कर ल‍िया था।

SSC ने मांगी थी माफी

SSC ने तब खुद को पूरे मामले से अलग कर ल‍िया था। उसका कहना था क‍ि केरल क्षेत्र की परीक्षा में पूछे गए सवाल वहां के लोकल टीचर्स ने सेट क‍िए थे। प्रश्नों का एक बड़ा डेटाबेस तैयार करने के लिए स्थानीय शिक्षकों को नियुक्त किया गया था, और बाद में विशेषज्ञों के एक पैनल ने परीक्षा के लिए उन्हीं में से इन सवालों का चयन किया था। आयोग का कोई सीधा रोल नहीं था। साथ ही यह भी साफ कर द‍िया था क‍ि कौन-सी ह‍िरोइन लंबी है और वुमेन-कैट्स वाले दोनों सवाल मूल्‍यांकन में जोड़े नहीं जाएंगे।

चौतरफा आलोचना और केरल महिला आयोग के कड़े रुख के बाद एसएससी चेयरमैन ए भट्टाचार्य ने माफी मांगी थी। चेयरमैन ने बयान जारी क‍िया था, “यह अनुचित, घटिया और न‍िम्‍न स्तर का है। हम इस घटना से व्यथित हैं और इसके लिए माफी मांगते हैं।”

'केरल क्षेत्र की परीक्षा' से क्या मतलब था?

उस समय SSC देश भर में ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करता था। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालय जिम्मेदार होते थे। केरल क्षेत्र की परीक्षा का अर्थ था कि वह क्‍वेश्‍चन पेपर SSC के केरल क्षेत्र के तहत आने वाले परीक्षा केंद्रों में पूछा गया था न कि पूरे भारत के पेपरों में। कर्नाटक रीजन भी केरल के अंदर ही आता था।

तब से अब तक SSC CGL में क्‍या-क्‍या बदला?

यह एग्‍जाम ऑफलाइन से पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। कंप्‍यूटर बेस्‍ड एग्‍जाम‍िनेशन (CBE)। पहले यह परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर ऑफलाइन होती थी। क्‍वेश्‍चन पेपर भी अब सेंट्रलाइज्‍ड क्‍वेश्‍चन बैंक से सेट क‍िए जाते हैं। रीजनल लेवल पर वहां के लोकल टीचर्स से क्‍वेश्‍चन बैंक बनवाने की व्‍यवस्‍था छोड़ दी गई। सेंट्रल डिजिटल क्‍वेश्‍चन बैंक देशभर के लिए समान स्तर के सवाल तैयार करता है, जिससे अलग-अलग रीजन की परीक्षाओं मेंं कहीं आसान, तो कहीं मुश्‍किल सवाल सेट हो जाने की संभावनाएं खत्‍म हो गईं।

क्‍या है SSC CGL, पास करके क्‍या बनते हैं?

SSC CGL परीक्षा केंद्र सरकार में अफसरों की भर्ती के ल‍िए SSC कराता है। SSC यानी स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन। यह नेशनल लेवल की परीक्षा है जो हर साल होती है। CGL यानी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्‍जामिनेशन। इसमें पास होने वाले स्‍टूडेंट्स इनकम टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर, सेंंट्रल एक्‍साइज इंस्‍पेक्‍टर, सीबीआई में सब-इंस्‍पेक्‍टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर और ऑडिटर बनते हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों पर ये ड्यूटी करते हैं।

SSC GD कॉन्‍सटेबल पास करके क्‍या बनते हैं?

2025 के SSC GD कॉन्‍सटेबल एग्‍जाम में ही पूछा गया था क‍ि फ‍िल्‍म क्‍वीन का गाना लंदन ठुमकदा को क‍िसने गाया है। सेना को छोड़ दें तो दसवीं बाद वाली भर्ती में सबसे लोकप्रि‍य है SSC GD कॉन्‍सटेबल। इसमें सीधे केंद्र सरकार के अंदर आने वाले BSF, CISF, CRPF, SSB (सशस्‍त्र सीमा बल), ITBP, SSF (सेक्रेटेर‍ियट स‍िक्‍योर‍िटी फोर्स), असम राइफल्‍स, NCB (नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो) में स‍िपाही/कॉन्‍सटेबल या राइफलमैन की नौकरी लगती है। इसे जनरल ड्यूटी कॉन्‍सटेबल कहते हैं। SSC यानी स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन इसे 4 स्‍टेप्‍स में करता है। ल‍िख‍ित के साथ दो फ‍िज‍िकल और फ‍िर मेडिकल। दो फ‍िज‍िकल में एक में आपकी ताकत और क्षमता देखी जाती है, दूसरे में कद काठी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।