Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CGL Answer Key 2025 Tier 1 Exam OUT at ssc.gov.in, here pdf download direct link
SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, Direct Link

SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप: SSC CGL Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीसीएल टियर-1 परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आंसर-की अधिकारिक वेबसाईट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Thu, 16 Oct 2025 09:35 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC CGL 2025 Answer Key direct link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आज 16 अक्टूबर 2025 को एसएससी सीसीएल टियर-1 परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एसएससी सीसीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर-की अधिकारिक वेबसाईट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना पड़ेगा। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 से लेकर 26 सितंबर 2025 तक किया गया। कुछ उम्मीदवारों के लिए 14 अक्टूबर, 2025 को एसएससी सीजीएल पुन: परीक्षा आयोजित की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आंसर की के साथ ही आपत्ति विंडो भी ओपन हुई है। अभ्यर्थी आंसर की को चेक कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जो वापस नहीं किया जाएगा।

प्रोविजनल आंसर की से संबंधित अभ्यावेदनों को चेक किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा। फाइनल आंसर-की का उपयोग कंप्यूटर-आधारित परीक्षा रिजल्ट को तैयार करने के लिए किया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल् टियर-1 2025 प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए "एसएससी सीजीएल टियर-1 2025 प्रोविजनल आंसर की लिंक" पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी।

5. अब आप ध्यान से आंसर की चेक कीजिए और उसे डाउनलोड कर लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।