SSC CGL Vacancy 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती में बड़ा बदलाव, सेक्शनल टाइमिंग लागू, अब चयन में किसे होगी आसानी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

SSC CGL Vacancy 2026 Notification Changes : एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2026 के नोटिफिकेशन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्री और मेंस दोनों ही परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है।

SSC CG 2026

SSC CGL Vacancy 2026 Notification Changes : एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2026 के नोटिफिकेशन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्री और मेंस दोनों ही परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है। परीक्षार्थियों को अब अनिवार्य रूप से इसी सेक्शनल टाइमिंग की समय सीमा के भीतर ही अपना पेपर हल करना होगा। जिस सेक्शन के लिए जितना टाइम दिया गया है, उसे उसी के भीतर हल करना होगा। 15 मिनट के छोटे समय में मैथ्स और रीजनिंग के सभी प्रश्नों को हल करना एक बहुत मुश्किल काम साबित हो सकता है। इस नए पैटर्न में वही उम्मीदवार सफल हो पाएंगे जिनकी चारों विषयों पर बहुत बेहतरीन पकड़ होगी।

एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम इस प्रकार हैं:

प्री परीक्षा के लिए: मैथ्स , इंग्लिश , रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।

मेंस परीक्षा के लिए:

पेपर - 1 में सेक्शन 1- मैथ्स और रीजनिंग में प्रत्येक विषय के 30-30 प्रश्न हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा।

सेक्शन 2 में इंग्लिश : 45 प्रश्न हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।

जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न हल करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

सेक्शन 3 में कंप्यूटर नॉलेज के प्रश्न आएंगे जिसके 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट मिलेंगे।

एसएससी सीजीएल के तहत 12256 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 12256 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून की रात 11 बजे तक है और ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा होगी। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीजीएल 2025 के लिए देशभर से 28.15 लाख जबकि 2024 की भर्ती के लिए 36.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

पदों का विवरण : विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के पदों पर भर्तियां की जाएंगी

पे लेवल-8 (ग्रुप B गैजेटेड): असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (सेंट्रल और स्टेट कैडर) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (स्टेट कैडर)।

पे लेवल-7 (ग्रुप B): असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (CSS, IB, रेलवे, विदेश मंत्रालय आदि), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर, एग्जामिनर), असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर (CBI) और इंस्पेक्टर पोस्ट्स।

पे लेवल-6 (ग्रुप B): एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, सब-इंस्पेक्टर (NIA, NCB), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II।

पे लेवल-5 और 4 (ग्रुप C): ऑडिटर, अकाउंटेंट, पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट

क्या है योग्यता

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर - स्नातक की डिग्री और 12वीं कक्षा में गणित में कम से कम 60% अंक, या स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में सांख्यिकी का होना अनिवार्य है।

स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II: सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, जनसांख्यिकी, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री।

अन्य सभी सामान्य पदों के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा - कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 20 से 30 वर्ष और 18 से 30 वर्ष और कुछ के लिए जैसे JSO के लिए 18 से 32 वर्ष (जन्म 02-08-1994 से 01-08-2008 के बीच) होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

-

एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती की अहम तिथियां-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीखें: 21.05.2026 से 22.06.2026 तक

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख और समय: 22.06.2026 (23:00 बजे)

ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख और समय: 23.06.2026 (23:00 बजे)

'आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो' की तारीखें

(ऑनलाइन भुगतान सहित):

29.06.2026 से 01.07.2026 तक

(23:00 बजे)

टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: अगस्त-सितंबर, 2026

टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2026

चरण

1. टियर-1 परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग): सबसे पहले उम्मीदवारों को टियर-1 (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा देनी होगी। टियर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को श्रेणीवार टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. टियर-2 परीक्षा: टियर-1 में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के सभी अनिवार्य सेक्शन में बैठना होगा।

3. पदों की प्राथमिकता : अंतिम परिणाम (First Round of Tentative Allocation - FRTA) की घोषणा से पहले, आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से उम्मीदवारों से विभिन्न पदों और विभागों के लिए उनकी प्राथमिकता दर्ज करवाई जाएगी। उम्मीदवार द्वारा दी गई प्राथमिकता को अंतिम माना जाएगा और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

4. अंतिम मेरिट सूची : अंतिम चयन और मेरिट सूची केवल टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा दी गई पदों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।

अलग-अलग पदों के लिए मेरिट का निर्धारण इस प्रकार होगा:

सामान्य पदों के लिए: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I और सेक्शन-II) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (सेक्शन-III) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (सेक्शन-IV) को अनिवार्य रूप से क्वालीफाई करना होगा।

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर: टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-II (सांख्यिकी) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

असिस्टेंट ऑडिट/अकाउंट्स ऑफिसर (AAO): टियर-2 के पेपर-I (सेक्शन-I व II) और पेपर-III (सामान्य अध्ययन - वित्त और अर्थशास्त्र) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

दस्तावेज सत्यापन : अंतिम रूप से चयनित होने के बाद, उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) उस विभाग या मंत्रालय द्वारा किया जाएगा जहां उन्हें आवंटित किया गया है

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।