इंतजार खत्म, 30 सितंबर से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा; जानें 4 बड़े बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस एग्जाम का पूरा शेड्यूल देखें।

ssc cgl 2026 tier 1 exam date out check schedule and pattern changes
एसएससी की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब आखिरकार खत्म हो गया है। आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी एसएससी सीजीएल 2026 के पहले चरण (टियर-1) की परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और महीनों से पढ़ाई में पसीना बहा रहे हैं, तो अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का वक्त आ चुका है। आयोग द्वारा जारी 12 सितंबर 2026 के ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, टियर-1 की परीक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्तूबर 2026 तक देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होगी। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस लंबे परीक्षा दौर में देश भर से लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि, इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए केवल तारीखों की जानकारी होना ही काफी नहीं है। आयोग ने इस साल परीक्षा के पैटर्न, समय प्रबंधन और सत्यापन प्रक्रिया में कई ऐसे बड़े फेरबदल किए हैं, जिन्हें जाने बिना परीक्षा में बैठना भारी पड़ सकता है।

कब जारी होगा टियर-1 का एडमिट कार्ड?

ताजा जारी नोटिस में आयोग ने फिलहाल केवल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र कब जारी किए जाएंगे, इसकी स्पष्ट तारीख अभी नहीं बताई गई है। हालांकि एसएससी के पुराने ट्रेंड को देखें, तो परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को उनके एग्जाम सिटी और शिफ्ट की जानकारी दे दी जाती है, जबकि फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3-4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में एसएससी की आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो जाएगा।

सीजीएल 2026 में क्या हुए हैं 4 सबसे बड़े बदलाव?

इस साल की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए कुछ नए नियम जोड़े हैं -

1. टियर-1 में लागू हुई सेक्शनल टाइमिंग: अब तक टियर-1 परीक्षा में अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 60 मिनट की एकमुश्त छूट मिलती थी। उम्मीदवार अपनी मर्जी से किसी भी सेक्शन पर जितना चाहें वक्त दे सकते थे। लेकिन इस बार आयोग ने बड़ा बदलाव करते हुए 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर तय कर दिया है। यानी रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, गणित और अंग्रेजी के लिए अलग से 15-15 मिनट का वक्त तय रहेगा। 15 मिनट खत्म होते ही वह सेक्शन खुद बंद हो जाएगा।

2. AAO पदों के लिए टियर-2 में नया पेपर: असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (एएओ) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टियर-2 में पेपर-III जोड़ दिया गया है। इन पदों के लिए अंतिम मेरिट टियर-2 के पेपर-1 और पेपर-III दोनों के अंकों को मिलाकर बनाई जाएगी।

3. सख्त सत्यापन और सुरक्षा के नियम: परीक्षा में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या गलत पहचान को रोकने के लिए आयोग ने दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ आने वाले सहायकों के लिए आधार आधारित ओटीआर (OTR) और ओटीपी सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

4. आयु सीमा की पात्रता तिथि: अभ्यर्थियों की उम्र की गणना के लिए आयोग ने इस बार कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की है। यानी 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र तय मानकों के अनुकूल होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया का स्वरूप

कर्मचारी चयन आयोग की यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'बी' और 'सी' के प्रतिष्ठित पदों जैसे इंस्पेक्टर, एएसओ, टैक्स असिस्टेंट और ऑडिटर आदि पर भर्ती के लिए होती है। चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में बंटी है -

टियर-I (स्क्रीनिंग परीक्षा): यह चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से 25-25 सवाल यानी कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 200 अंकों के होते हैं। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।

टियर-II (मुख्य परीक्षा): अंतिम चयन सूची और ऑल इंडिया रैंक पूरी तरह टियर-II के प्राप्तांकों पर आधारित होती है। इसमें पेपर-I सभी पदों के लिए अनिवार्य है, जबकि JSO पद के लिए सांख्यिकी का पेपर-II और AAO पदों के लिए फाइनेंस का पेपर-III होता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंतजार खत्म, 30 सितंबर से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा; जानें 4 बड़े बदलाव