SSC ने CGL Tier 1 Result Out : एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 रिजल्ट घोषित, कटऑफ भी जारी; यहां देखें

Dec 18, 2025 06:45 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC ने CGL Tier 1 Result Out : एसएससी सीजीएल टियर 1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही JSO, SI और अन्य पदों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय कर दिए गए हैं।

SSC ने CGL Tier 1 Result Out : एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 रिजल्ट घोषित, कटऑफ भी जारी; यहां देखें

SSC ने CGL Tier 1 Result Out : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL 2025 Tier 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने कटऑफ के साथ साथ यह भी साफ कर दिया है कि कौन कौन से उम्मीदवार Tier 2 परीक्षा में शामिल होंगे। अब उम्मीदवारों की नजर जनवरी 2026 में होने वाली अगली परीक्षा पर टिकी है।

Tier 1 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

आयोग ने Tier 1 में पास होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत भी तय किया था।

  • सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत,
  • OBC और EWS के लिए 25 प्रतिशत,
  • अन्य सभी वर्गों के लिए 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य रखे गए थे।

JSO पद के लिए कटऑफ और चयनित उम्मीदवार

Junior Statistical Officer पद के लिए अलग से कटऑफ तय की गई है।

  • सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 153.46 अंक रही है।
  • OBC वर्ग के लिए भी कटऑफ 153.46 अंक रही।
  • EWS के लिए 151.58 अंक,
  • SC के लिए 137.29 अंक
  • ST के लिए 136.40 अंक तय किए गए हैं।

इस सूची में कुल 6196 उम्मीदवार Tier 2 के लिए चयनित किए गए हैं।

Statistical Investigator Grade II की कटऑफ

Statistical Investigator Grade II पद के लिए

  • सामान्य वर्ग की कटऑफ 152.47 अंक,
  • EWS की 152.14 अंक,
  • OBC की 150.51 अंक,
  • SC की 137.16 अंक
  • ST की 130.16 अंक रही है।

इस कैटेगरी में कुल 2781 उम्मीदवार Tier 2 में पहुंचने में सफल रहे हैं।

कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया

आयोग ने बताया है कि 49 उम्मीदवारों का रिजल्ट अलग अलग कारणों, जैसे कोर्ट केस या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के चलते फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं 5 उम्मीदवारों के नतीजे डिबारमेंट या उम्मीदवारी रद्द होने के कारण प्रोसेस नहीं किए गए हैं।

यहां देखें कटऑफ की लिंक

कब होगी SSC CGL Tier 2 परीक्षा

SSC के अनुसार, CGL Tier 2 परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में कराई जा सकती है। आयोग ने सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

एसएससी सीजीएल की नौकरी दिलाती है रुतबा

देशभर के लाखों युवाओं के लिए SSC CGL परीक्षा सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य की उम्मीद होती है। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जब युवा स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश करते हैं, तो SSC CGL उनका पहला लक्ष्य बनता है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में सीधी भर्ती का रास्ता खोलती है।

मिलता है शानदार वेतन

SSC CGL परीक्षा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें उम्मीदवार की सोचने की क्षमता, गणना कौशल, सामान्य ज्ञान और भाषा समझ की पूरी जांच हो सके। टियर-1 परीक्षा में पास होना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी होती है। हर एक नंबर उम्मीदवार की रैंक और पोस्ट तय करने में अहम भूमिका निभाता है। इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ अच्छा वेतन मिलता है, बल्कि सरकारी सुविधाएं, भत्ते, मेडिकल लाभ और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। यही कारण है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा इस परीक्षा की तैयारी वर्षों तक करते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;