Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc cgl 2025 final answer key scorecard tier 2 exam city admission certificate update january 2026
SSC CGL 2025: टियर-1 फाइनल आंसर-की जारी, स्कोरकार्ड, टियर-2 एग्जाम सिटी को लेकर भी आया अपडेट

SSC CGL 2025: टियर-1 फाइनल आंसर-की जारी, स्कोरकार्ड, टियर-2 एग्जाम सिटी को लेकर भी आया अपडेट

संक्षेप:

ssc cgl 2025 final answer key scorecard updates: सीजीएल 2025 की टियर-1 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। वहीं टियर-2 एग्जाम सिटी और एडमिशन सर्टिफिकेट को लेकर भी अहम सूचना सामने आई है।

Jan 09, 2026 09:07 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ssc cgl 2025 final answer key scorecard updates: कर्मचारी चयन आयोग ने एक ही दिन में सीजीएल 2025 के दो अहम मोर्चों पर बड़ा कदम उठाया है। एक तरफ टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड सार्वजनिक कर दिए गए हैं, तो दूसरी ओर टियर-2 परीक्षा को लेकर शहर की जानकारी और एडमिशन सर्टिफिकेट से जुड़ी जरूरी सूचना भी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 की टियर-1 परीक्षा का परिणाम पहले ही दिसंबर 2025 में घोषित कर दिया था। अब आयोग ने 9 जनवरी 2026 की शाम टियर-1 की फाइनल आंसर-की, अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अपडेट के बाद योग्य और अयोग्य, दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थी अपने अंक देख सकते हैं। आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थी निर्धारित लॉगिन के जरिए अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध कराई गई है।

डाउनलोड कर लें आंसर-की और मार्क्स

आयोग ने साफ किया है कि फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड एक तय समय सीमा के बाद वेबसाइट से हटा दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी के व्यक्तिगत अनुरोध पर यह दस्तावेज दोबारा उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। यह दस्तावेज आगे की चयन प्रक्रिया, कट-ऑफ विश्लेषण और व्यक्तिगत मूल्यांकन के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

CGL 2025 टियर-2: एग्जाम सिटी की जानकारी उपलब्ध

इसी बीच आयोग ने सीजीएल 2025 की टियर-2 परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने एग्जाम सिटी की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं ।

एडमिशन सर्टिफिकेट को लेकर क्या कहा आयोग ने

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि टियर-2 परीक्षा का एडमिशन सर्टिफिकेट परीक्षा तिथि से लगभग दो से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। इसे भी उसी लॉगिन मॉड्यूल के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा, जिससे एग्जाम सिटी की जानकारी देखी जा रही है। एडमिशन सर्टिफिकेट से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन पहले से जारी नोटिस में उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सीजीएल 2025 की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। टियर-1 की फाइनल आंसर-की से जहां उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का अंतिम आकलन कर सकते हैं, वहीं टियर-2 से जुड़ी जानकारी आगे की रणनीति तय करने में मदद कर रही है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।