Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC Calendar 2026 Download Pdf: Recruitment SSC CGL Delhi Police Constable GD SI CHSL MTS notification cbt exam dates
SSC Calendar 2026 OUT : CGL, CHSL, GD कांस्टेबल समेत एसएससी की भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें तिथियां

SSC Calendar 2026 OUT : CGL, CHSL, GD कांस्टेबल समेत एसएससी की भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें तिथियां

संक्षेप:

SSC Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 की तमाम भर्तियों का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंलेडर में सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस, जीडी कांस्टेबल हवलदार व सीपीओ समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने का संभावित समय बताया गया है।

Jan 09, 2026 10:09 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 की तमाम भर्तियों का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंलेडर में सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस, जीडी कांस्टेबल हवलदार व सीपीओ समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने का संभावित समय और संभावित परीक्षा तिथियां बताई गई हैं। कैलेंडर के मुताबिक एसएससी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जून 2026 में आएगा। सितंबर – नवंबर 2026 में इसका प्रीलिम्स एग्जाम होगा। वहीं जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में आएगा। जनवरी – मार्च 2027 के बीच इसकी लिखित परीक्षा होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 ( SSC Calendar 2026 )

भर्ती का नाम, नोटिफिफिकेशन डेट, कब तक आवेदन, कब होगा सीबीटी

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 पेपर-I

(CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIV, 2026 CBE* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जुलाई 2026

- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 जुलाई – सितंबर 2026

- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2026 CBE* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026 CBE* जून 2026 जुलाई 2026 सितंबर – नवंबर 2026

- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* मई 2026 जून 2026 अक्टूबर – नवंबर 2026

- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) परीक्षा, 2027 CBE* सितंबर 2026 अक्टूबर 2026 जनवरी – मार्च 2027

18 जनवरी से शुरू होगा सीजीएल टियर-2

सीजीएल टियर-2 परीक्षा की शुरुआत 18 जनवरी 2026 से होगी। पहले दिन Paper-I के तहत डेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और टाइपिंग दक्षता को परखेगी।

एसएससी के अनुसार एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2025 की शुरुआत 4 फरवरी 2026 से की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदकों को 15 जनवरी 2026 से सेल्फ-स्लॉटिंग की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा स्लॉट चुन सकें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।