SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 : स्पोर्ट्स कोटा वालों की मौज, सशस्त्र सीमा बल में 404 पदों पर भर्ती

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 के तहत 404 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास पुरुष और महिला खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, खेल कोटा नियम, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया।

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 : स्पोर्ट्स कोटा वालों की मौज, सशस्त्र सीमा बल में 404 पदों पर भर्ती

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 : अगर आपने किसी खेल में जिला, राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया है, तो अब आपका खेल का टैलेंट सरकारी नौकरी दिला सकता है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाली सशस्त्र सीमा बल ने स्पोर्ट्स कोटा के जरिए कॉन्स्टेबल (GD) के 404 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने पिछले दो सालों में किसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया हो। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार SSB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।

404 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कई खेल शामिल किए गए हैं। एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, योगासन और शूटिंग जैसे खेलों में खिलाड़ियों की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा पद एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, रेसलिंग और कयाकिंग-कैनोइंग में रखे गए हैं। इससे साफ है कि SSB इस बार बड़े स्तर पर स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाले युवाओं को मौका दे रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ खिलाड़ी के पास खेल उपलब्धियों का प्रमाण भी होना चाहिए।

इन खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी -

  • जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया हो
  • नेशनल या जूनियर नेशनल में मेडल जीता हो
  • Khelo India प्रतियोगिता में पदक हासिल किया हो
  • SGFI या इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया हो
  • नेशनल स्कूल गेम्स में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया हो

ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ पिछले दो साल की खेल उपलब्धियां ही मान्य होंगी।

आयु सीमा और छूट

भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट भी दी जाएगी। SC और ST उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल तक की छूट मिलेगी, जबकि OBC उम्मीदवारों को 8 साल तक की राहत दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक भत्ते भी दिए जाएंगे। यानी यह सिर्फ खेल कोटा भर्ती नहीं, बल्कि अच्छी सैलरी वाली केंद्रीय सरकारी नौकरी का मौका भी है।

चयन कैसे होगा

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता है। इसके बाद बाकी उम्मीदवारों के लिए फील्ड ट्रायल और स्किल टेस्ट होगा। इसमें खिलाड़ियों की वास्तविक खेल क्षमता देखी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा

पुरुष उम्मीदवारों की सामान्य श्रेणी में न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर रखी गई है, जबकि महिलाओं के लिए 157 सेंटीमीटर तय की गई है। पुरुष उम्मीदवारों का चेस्ट माप भी लिया जाएगा। साथ ही BMI 18 से 25 के बीच होना जरूरी रहेगा।

आवेदन फीस कितनी है

UR, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला, SC और ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।

आवेदन की आखिरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट, खेल प्रमाणपत्र और पहचान पत्र अपलोड करना होगा।

खिलाड़ियों के लिए क्यों खास है यह भर्ती

आज के समय में हजारों युवा खेल में मेहनत तो करते हैं, लेकिन आगे का रास्ता साफ नहीं दिखता। ऐसे में SSB जैसी केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती खिलाड़ियों को स्थायी करियर देने का मौका बनती है। खास बात यह भी है कि इसमें सिर्फ बड़े स्टार खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि स्कूल, यूनिवर्सिटी और नेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी मौका दिया जा रहा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।