SSB Constable GD Sports Quota 2026: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
SSB कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा 2026 के एडमिट कार्ड आ गए हैं। कैंडिडेट PET, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती होने का सपना देखने वाले उन हजारों युवाओं के लिए खास अपडेट है। देश सेवा के जज्बे के साथ जब खेल का हुनर जुड़ जाता है, तो बात ही कुछ और होती है। लंबे इंतजार के बाद, SSB ने आखिरकार कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें और अपना एडमिट कार्ड चेक कर लें। 1 जुलाई 2026 को जारी किए गए ये एडमिट कार्ड उन सभी उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल और अन्य टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
404 पदों के लिए संघर्ष की शुरुआत
यह भर्ती प्रक्रिया कोई छोटी-मोटी प्रक्रिया नहीं है। SSB ने कुल 404 कांस्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा पदों को भरने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसमें वे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का लोहा मनवाया है। अब सबसे जरूरी तारीखों पर गौर फरमाइए, चयन प्रक्रिया का पहला चरण 15 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण पड़ावों से गुजरना होगा, जिसमें पीईटी, पीएसटी, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। 15 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौर के लिए एडमिट कार्ड ही आपका प्रवेश द्वार है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए किसी भी तरह की हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट सीधे SSB की आधिकारिक वेबसाइट से निकाल सकते हैं -
1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले SSB की आधिकारिक भर्ती पोर्टल (SSB Recruitment Portal) पर जाएं।
2. लिंक खोजें: होमपेज पर नजर दौड़ाइए, आपको 'SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026' का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
3. लॉगिन करें: इसके बाद आपसे आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स मांगे जाएंगे। उन्हें सही-सही भरें।
4. सबमिट करें: जैसे ही आप सबमिट बटन दबाएंगे, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. डाउनलोड और प्रिंट: एक बार हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखने के बाद उसे अच्छी तरह चेक कर लें और फिर डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
ध्यान दें कि प्रिंट आउट निकालने के बाद उसे किसी सुरक्षित जगह पर रखें और परीक्षा केंद्र पर ले जाना बिल्कुल न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के आपको अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
उम्मीदवारों के लिए खास टिप्स
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आपके सभी मूल दस्तावेज मौजूद हैं। अक्सर जल्दबाजी में हम जरूरी डॉक्यूमेंट्स भूल जाते हैं। साथ ही, एडमिट कार्ड में दी गई हर एक जानकारी को ध्यान से पढ़ें। अगर नाम, फोटो या सिग्नेचर में कोई त्रुटि हो, तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


