SPMCIL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शाम 5 बजे तक एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

spmcil recruitment 2026 deputy manager assistant manager apply by august 24 eligibility
एसपीएणसीआईएल में भर्ती

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 24 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शाम 5 बजे तक एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है। बता दें कि एसपीएमसीआईएल वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली शेड्यूल ‘A’ मिनीरत्न कैटेगरी-I की केंद्रीय सरकारी कंपनी है। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए योग्यता क्या है और आवेदन कैसे करेंगे।

एसपीएमसीआईएल भर्ती 2026: पदों का ब्योरा

SPMCIL भर्ती 2026 के तहत कुल 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदवार वैकेंसी इस प्रकार है-

पद- पदों की संख्या

डिप्टी मैनेजर (IT)- 1

असिस्टेंट मैनेजर (एचआर)- 4

असिस्टेंट मैनेजर(फाइनेंस एंड अकाउंट्स)- 9

असिस्टेंट मैनेजर( मटेरियल्स मैनेजमेंट)- 4

असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)- 2

असिस्टेंट मैनेजर ( ऑफिशियल लैंग्वेज)- 1

असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी)- 3

कुल- 24

योग्यता और आयु सीमा

एसपीएमसीआईएल भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

डिप्टी मैनेजर (IT) – एप्लिकेशन डेवलपर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, IT या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव भी जरूरी है।

वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग है। इनमें संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, MBA, BCom के साथ CA या CMA की योग्यता, इंजीनियरिंग डिग्री समेत अन्य निर्धारित योग्यताएं शामिल हैं।

आयु सीमा

डिप्टी मैनेजर: अधिकतम आयु 35 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर: अधिकतम आयु 30 वर्ष

आवेदन शुल्क

यूआर, ओबीसीय, ईडब्ल्यूएस और ईएसएम: 1,000 रुपये

एससी, एसटी और PwD: 200 रुपये

आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख

आवेदन शुल्क का भुगतान 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आयोग बाद में परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी जारी करेगा।

कैसे करें करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com पर जाएं।

2. फिर यहां रिक्रूटमेंटसेक्शन में जाकर Advertisement No. 02/2026 देखें और यहां अप्लाई के लिए क्लिक करें

3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें और OTP के जरिए ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

4. अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करें।

5. फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

7. फॉर्म को सबमिट करें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SPMCIL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर-असिस्टेंट मैनेजर पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन