10वीं और ITI वालों के लिए रेलवे में बड़ा मौका, निकली 4471 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती; पढ़ें पूरी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप 10वीं और आईटीआई पास हैं और आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे ने एक्ट 1961 के तहत अलग-अलग ट्रेडों में एक्ट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 southern railway apprentice recruitment 2026
रेलवे में 10वीं पास के लिए मौका

अगर आप 10वीं और आईटीआई पास हैं और आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे ने एक्ट 1961 के तहत अलग-अलग ट्रेडों में एक्ट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत फ्रेशर और ITI पास कैंडिडेट्स के लिए कुल 4,471 पदों पर भर्ती होनी हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेश के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 28 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जो 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। इच्छुक आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलेगा।

किन ट्रेडों में होगी भर्ती

बता दें कि इस भर्ती अभियान में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, COPA, PASAA, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, MLT सहित कई ट्रेडों में भर्तियां होनी हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

नोटिफिकेशन के अनुसार फ्रेशर कैटेगरी में 163 पद और एक्स-आईटीआी कैटेगरी में 4,308 पद उपलब्ध हैं। इस तरह कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता

नोटिफिकेशन के मुताबिक, फ्रेशर कैटेगरी के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (संबंधित ट्रेड के अनुसार) न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पास होना जरूरी है। वहीं Ex-ITI कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 प्रतिशत नंबर्स की शर्त से छूट दी गई है।

आयु सीमा

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु फ्रेशर/Ex-ITI के लिए 22 वर्ष और MLT के लिए 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) वाले उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को 8,200 रुपये प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति माह मिलेंगे। प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे वर्ष में स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने का भी प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। वहीं, Ex-ITI उम्मीदवारों की मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI के अंकों को समान वेटेज दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह भर्ती केवल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है। अप्रेंटिस के रूप में चयन होने का मतलब रेलवे में स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं- ITI वालों के लिए रेलवे में बड़ा मौका, निकली 4471 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती