RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर मांगे आवेदन, 10वीं पास को मौका

Mar 16, 2026 09:26 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे भर्ती सेल (RRC), सिकंदराबाद ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए 2801 अप्रेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर मांगे आवेदन, 10वीं पास को मौका

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), सिकंदराबाद ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए 2801 अप्रेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को न केवल रेलवे के कामकाज को करीब से सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि भविष्य की स्थायी भर्तियों में भी प्राथमिकता मिलने की संभावना रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे ने आवेदन के लिए पर्याप्त समय दिया है, लेकिन अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भरना ठीक होगा।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे से)

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है। एससी/एसटी (SC/ST), दिव्यांग (PwBD) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (11 अप्रैल 2026 तक)

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए और 11 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की आयु 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों योग्यताओं को समान महत्व दिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

2. 'About Us' सेक्शन में जाकर 'RRC-SCR' पेज पर क्लिक करें।

3. 'Online Act Apprentice Application 2026' लिंक पर क्लिक करें।

4. सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग-इन करके फॉर्म भरें।

5.आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

6. यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।