मां पद्मश्री, पिता IAS... फिर भी अपनी मेहनत से बनाई पहचान, बिना कोचिंग सिमाला प्रसाद ने UPSC में किया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिना कोचिंग पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 लाकर आईपीएस बनीं सिमाला प्रसाद की प्रेरक कहानी पढ़िए।

simala prasad ips lady singham upsc success story without coaching
आईपीएस सिमाला प्रसाद

भारत में हर साल लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं लेकिन इनमें से बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी कोचिंग सहारे के इस मुश्किल इम्तिहान में कामयाबी हासिल कर पाते हैं। मध्य प्रदेश की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद उन्हीं गिनी-चुनी शख्सियतों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह सफलता तब पाई जब वे पहले से ही एक सरकारी नौकरी में व्यस्त थीं। आज उन्हें लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है और वे राष्ट्रपति पदक के लिए भी चुनी गई हैं।

साहित्य और प्रशासन से जुड़ा परिवार

सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में हुआ था। उनका परिवार शुरू से ही प्रशासनिक सेवा और साहित्य जगत से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद 1975 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं, जो बाद में सांसद भी बने और दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर भी काम कर चुके हैं। वहीं उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज हिंदी साहित्य की जानी-मानी लेखिका रही हैं, जिन्हें साल 2005 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। ऐसे माहौल में पली-बढ़ी सिमाला को बचपन से ही सार्वजनिक सेवा और लेखन का माहौल मिला, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान खुद बनाने का रास्ता चुना। कोचिंग संस्थान का सहारा न लेकर सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी करने का उनका फैसला उन छात्रों के लिए खास मायने रखता है, जो खुद से पढ़ाई करना पसंद करते हैं।

कॉमर्स ग्रेजुएट से लेकर पुलिस अफसर तक

सिमाला प्रसाद ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा दी, जिसमें सफल होकर वे डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर नियुक्त हुईं। डीएसपी के तौर पर काम करते हुए ही उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। नौकरी की जिम्मेदारियां निभाते हुए तैयारी करना आसान नहीं था, फिर भी उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और पूरी तरह सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखा। उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल करते हुए आईपीएस में जगह बनाई।

अभिनय की दुनिया में भी आजमाया हाथ

पुलिस सेवा तक ही सिमाला प्रसाद का सफर सीमित नहीं रहा। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई। साल 2016 में फिल्म 'अलिफ' से उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और इसके बाद 2019 में फिल्म 'नक्काश' में भी नजर आईं। जून 2026 में उन्होंने क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में सब-इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। अभिनय के प्रति उनका रुझान कॉलेज के दिनों से ही रहा है, जब वे भोपाल में थिएटर से जुड़ी थीं। यही थिएटर का अनुभव आगे चलकर उन्हें फिल्मों की तरफ ले गया, वह भी तब जब वे पुलिस सेवा में सक्रिय रूप से काम कर रही थीं।

मां की राह पर लेखन में भी दिखाया दम

पुलिस और अभिनय के अलावा सिमाला प्रसाद ने अपनी मां की तरह लेखन में भी हाथ आजमाया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक नॉन-फिक्शन किताब लिखी, जिसमें उन्होंने अपने निजी अनुभवों को अपने नजरिए से बयां किया है। एमपीपीएससी पास करने से लेकर डीएसपी बनने, फिर बिना कोचिंग के यूपीएससी पास करके आईपीएस में शामिल होने तक, सिमाला प्रसाद का सफर कई क्षेत्रों को छूता है। उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह कामयाबी नौकरी करते हुए हासिल की न कि सिर्फ तैयारी पर पूरा समय देकर। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उनकी जिंदगी यह सिखाती है कि अनुशासन, निरंतरता और मेहनत से कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिना कोचिंग सिमाला प्रसाद ने UPSC में कैसे किया कमाल